29 अक्टूबर, 2026

अगर आपकी ग्रुप चैट में मेंबर्स काफ़ी एक्टिव हैं, तो इसका मतलब है कि वे कुछ प्लान बना रहे हैं, न्यूज़ शेयर कर रहे हैं और मस्ती करते हुए चुटकुले सुना रहे हैं. लेकिन इसका मतलब यह भी है कि जब आप व्यस्त रहे हों, तो आपको बहुत सारे मैसेज देखने पड़ सकते हैं. आज हम चार अपडेट पेश कर रहे हैं, जिनसे आप वहीं से आसानी से शुरू कर सकते हैं, जहाँ आपने छोड़ा था.
मैसेज को ज़्यादा समय के लिए पिन करें: अगर आप पहले से कोई समय सीमा नहीं चुनना चाहते हैं, तो अब आप ज़रूरी मैसेज को हमेशा के लिए पिन कर सकते हैं.
किसी व्यक्ति के ग्रुप में शामिल होने के बाद मैसेज हिस्ट्री भेजें: इस साल की शुरुआत में हमने नए मेंबर को मैसेज हिस्ट्री भेजने की सुविधा चालू की थी, ताकि वे ग्रुप के सभी मेंबर के मैसेज देख सकें. ग्रुप में नए लोगों को शामिल करते समय आप यह चुन सकते हैं कि उन्हें हाल ही के मैसेज भेजे जाएँ या नहीं. इसके लिए आपको टॉगल को बंद ��ा चालू करना होगा. अब आप किसी व्यक्ति के ग्रुप में शामिल होने के बाद ही उनके नाम पर टैप करके उन्हें हाल ही के मैसेज भेज सकते हैं. आपकी सभी पर्सनल चैट की तरह ही ये मैसेज भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहते हैं.
अपने ग्रुप मेंबर्स के साथ कोई ग्रुप स्टेटस शेयर करें: सही लोगों के साथ सही मोमेंट शेयर करें – क्योंकि जो चीज़ें रनिंग क्लब की चैट में होती हैं, वे फ़ैमिली चैट में नहीं होनी चाहिए. ग्रुप स्टेटस की मदद से आप किसी खास ग्रुप के साथ सामान्य अपडेट शेयर कर सकते हैं. ग्रुप के सभी मेंबर स्टेटस देख सकते हैं, उस पर रिएक्ट कर सकते हैं और अपना स्टेटस लगा सकते हैं. सामान्य स्टेटस की तरह ही ये भी 24 घंटे बाद गायब हो जाते हैं.
मेंशन और जवाब के हिसाब से फ़िल्टर करें: चैट फ़िल्टर करने का नया तरीका जो आपको वे सभी ग्रुप चैट्स दिखाता है जिन्हें आपने पढ़ा नहीं है, जहाँ आपको मेंशन किया गया है या आपके मैसेज का सीधा जवाब दिया गया है. इसमें @सभी मैसेज भी शामिल हैं, ताकि आप अपने लिए सबसे ज़्यादा मायने रखने वाली चैट को तुरंत देख सकें.
क्या आप जानते हैं?आप अपनी ग्रुप चैट में कई काम कर सकते हैं, जिनके बारे में शायद आप जानते नहीं हैं:
हमारा मानना है कि WhatsApp पर ग्रुप चैट करने का अनुभव सबसे अच्छा है और हम इसे और भी बेहतर बनाते रहेंगे.