पिछली बार अपडेट किए जाने की तारीख़: 26 अक्टूबर, 2026
विषय सूची
- Gemini Apps का निजता नोटिस
- कौनसा डेटा इकट्ठा किया जाता है
- आपका डेटा कैसे इस्तेमाल किया जाता है
- Gemini Apps को Google की सेवाओं से मदद कैसे मिलती है
- Gemini Apps, कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन के साथ कैसे काम करते हैं
- ऑडियो से जुड़ी सुविधाएँ
- Canvas
- सेटिंग कॉन्फ़िगर करें
- हम आपका डेटा कब तक सेव रखते हैं
- कॉन्टेंट को हटाने और अपने डेटा को एक्सपोर्ट करने के लिए अनुरोध करना
- कुछ और ज़रूरी जानकारी
- दूसरों के अधिकारों का सम्मान करें
- निजता से जुड़े सवाल
- सामान्य
- Gemini Apps क्या हैं?
- मैं अपने डेटा को प्रोसेस होने से कैसे रोकूँ या Gemini Apps के जवाबों में दी गई ग़लत जानकारी को ठीक करने के लिए कैसे कहूँ?
- यूरोपियन यूनियन (ईयू) या यूनाइटेड किंगडम (यूके) के डेटा सुरक्षा क़ानून के तहत, Gemini Apps से जुड़े डेटा को प्रोसेस करने के लिए Google के क़ानूनी आधार क्या हैं?
- क्या Gemini Apps के साथ हुई मेरी बातचीत का इस्तेमाल, मुझे विज्ञापन दिखाने के लिए किया जाता है?
- Gemini के साथ हुई मेरी चैट का डेटा कौन ऐक्सेस कर सकता है और चैट की मैन्युअल तरीक़े से समीक्षा किए जाने से Gemini को सभी के लिए बेहतर बनाने में कैसे मदद मिलती है?
- Google, कुछ समय के लिए की गई चैट और गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग बंद होने के दौरान की गई चैट का डेटा, कब तक सेव रखता है और वह इस डेटा का क्या करता है?
- Google मेरे सुझाव, शिकायत या राय का इस्तेमाल कैसे करता है?
- गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग से क्या कंट्रोल किया जाता है?
- 'मेमोरी की ख़ास जानकारी' सेटिंग से क्या कंट्रोल किया जाता है?
- Google अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए, मेरे ऑडियो, Gemini के साथ की गई Live बातचीत के वीडियो, और शेयर की गई स्क्रीन का इस्तेमाल करे या नहीं, इसे कंट्रोल करने का तरीक़ा क्या है?
- मैं यह कैसे मैनेज करूँ कि Gemini मेरे बारे में कौनसी जानकारी याद रखे और मेरी ज़रूरत के मुताबिक़ किस तरह से जवाब दे?
- Gemini Apps मुझे मनमुताबिक़ अनुभव देने के लिए मेरी पुरानी चैट इस्तेमाल करें या नहीं, इसे कंट्रोल करने का तरीक़ा क्या है?
- साइन आउट रहते हुए Gemini Apps का इस्तेमाल करने पर, Google मेरे डेटा को कैसे मैनेज करता है?
- जगह और अन्य अनुमतियों के बारे में जानकारी
- Gemini Apps, जगह की कौनसी जानकारी इकट्ठा करते हैं, क्यों इकट्ठा करते हैं, और उसका इस्तेमाल कैसे क��या जाता है?
- मुझे कैसे पता चलेगा कि Gemini Apps के पास मेरे डिवाइस की जगह की सटीक जानकारी का ऐक्सेस है या नहीं और क्या वे इसका इस्तेमाल कर रहे हैं?
- Gemini और Google Assistant के साथ काम करने पर, मेरा डेटा कहाँ सेव होता है?
- Gemini को डिवाइस असिस्टेंट के तौर पर सेट करने पर, मैं अपने मोबाइल की अनुमतियाँ कैसे मैनेज करूँ?
- ब्राउज़र और ऐप्लिकेशन की अनुमतियों के विकल्पों का क्या मतलब है?
- अपलोड
- Gemini में कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन
- Gemini, कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन, और अन्य सेवाओं के बीच शेयर किए गए मेरे डेटा का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?
- मैं Gemini को यह अनुमति कैसे दूँ कि वह कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन से मेरा डेटा इस्तेमाल करके मुझे मनचाहा अनुभव दे?
- Gemini कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन से कॉल करने और मैसेज भेजने के लिए, मेरा डेटा कैसे इस्तेमाल करता है?
- Gemini में Tasks
- Gemini Live
- Chrome में Gemini
- Android ऐप्लिकेशन में स्क्रीन ऑटोमेशन की सुविधा
- एजेंटिक कॉलिंग की सुविधा
- Shopping
- Google Labs के Gems
- दूसरे एआई प्लैटफ़ॉर्म से इंपोर्ट किया गया डेटा
- नोटबुक
- अवतार
- Canvas
- macOS पर Gemini
- सेवा की शर्तें
- सामान्य
Gemini Apps का निजता नोटिस
पिछली बार अपडेट किए जाने की तारीख़: 13 अक्टूबर, 2026
इस नोटिस में Google की निजता नीति के अला��ा कुछ अतिरिक्त जानकारी दी गई है. नोटिस और निजता नीति, दोनों में बताया गया है कि आपके साइन इन होने पर Google यहाँ बताई गई सेवाओं के ज़रिए आपके और Gemini (आपके लिए Google का एआई असिस्टेंट) के बीच हुए इंटरैक्शन का डेटा कैसे प्रोसेस करता है (“Gemini Apps” या कम शब्दों में कहें, तो “Gemini”). साइन आउट रहते हुए Gemini का इस्तेमाल करने पर Google आपके डेटा को कैसे प्रोसेस करता है, इसकी जानकारी Google की निजता नीति में पहले से दी गई है.
Gemini Apps को यूरोपियन इकनॉमिक एरिया और स्विट्ज़रलैंड में Google Ireland Limited उपलब्ध कराता है. इसके अलावा, बाक़ी देशों/इलाक़ों में इन्हें Google LLC उपलब्ध कराता है. हमने Google Ireland Limited और Google LLC के लिए, यहाँ "Google" शब्द का इस्तेमाल किया है.
सभी को बड़ा करें सभी को छोटा करें
कौनसा डेटा इकट्ठा किया जाता हैGemini Apps में दी गई आपकी जानकारी
- Gemini Apps से जो भी कहा जाए, जैसे कि सबमिट किए गए या बोलकर दिए गए प्रॉम्प्ट और Gemini को दिए गए काम
- Gemini Apps के साथ शेयर किया गया कॉन्टेंट (जैसे, फ़ाइलें, वीडियो, जिन स्क्रीन के बारे में आपने सवाल पूछे, फ़ोटो, इंपोर्ट की गई चैट, और ब्राउज़र से शेयर किया गया पेज कॉन्टेंट)
- Gemini से हुई आपकी Live बातचीत की ट्रांसक्रिप्ट और रिकॉर्डिंग (इसमें Live बातचीत के ऑडियो के साथ-साथ, वीडियो और शेयर किया गया स्क्रीन कॉन्टेंट शामिल है)
- आपके सुझाव, राय या शिकायत
- आपके दिए गए निर्देश. जैसे, Gems और स्किल को दिए गए निर्देश. इसके अलावा, Gemini को दिए गए निर्देश (कुछ देशों/इलाक़ों में इसे “सेव की गई जानकारी” कहा जाता है
Gemini Apps के इस्तेमाल के दौरान इकट्ठा की गई जानकारी
- Gemini Apps की मदद से जनरेट किया गया कॉन्टेंट. जैसे, टेक्स्ट, कोड, ऑडियो, इमेज, वीडियो, संगीत, सार्वजनिक लिंक, उद्धरण, चैट की ख़ास जानकारी, और आपके लिए तैयार की गई अहम जानकारी
- आपके काम पूरे करने या आपके प्रॉम्प्ट के जवाब देने के लिए, हमारी टेक्नोलॉजी जिन चरणों को अपनाती है उनकी जानकारी. जैसे, मॉडल के सोच-विचार करने के चरण
- आपके ऐप्लिकेशन, ब्राउज़र, और डिवाइसों से मिली जानकारी
- आपके कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन (इसमें मॉडल कॉन्टेक्स्ट प्रोटोकॉल सर्वर टूल जैसी तीसरे पक्ष की सेवाएँ शामिल हैं) और Gemini Apps के साथ इस्तेमाल की जाने वाली Google की अन्य सेवाओं से मिली जानकारी (जैसे कि Search या YouTube इतिहास या Chrome से पेज का कॉन्टेक्स्ट और यूआरएल)
- आपके डिवाइस में मौजूद ��प्लिकेशन की ��ानकारी (जैसे, इन ऐप्लिकेशन से काम पूरे करने में आपकी मदद करने के लिए)
- Gemini Apps को ऐक्सेस करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप्लिकेशन, ब्राउज़र, और डिवाइसों की जानकारी. जैसे, आइडेंटिफ़ायर, ब्राउज़र का टाइप और सेटिंग, डिवाइस का टाइप और सेटिंग, और ऑपरेटिंग सिस्टम
- Gemini Apps के साथ आपके ऐप्लिकेशन, ब्राउज़र, और डिवाइस के इंटरैक्शन से जुड़ी जानकारी (जैसे: इंटरैक्शन लॉग, परफ़ॉर्मेंस मेट्रिक, क्रैश और डीबग करने की जानकारी)
- मोबाइल पर Gemini Apps इस्तेमाल करते समय, सिस्टम को मिली अनुमतियाँ और डिवाइस का डेटा (जैसे, कॉल और मैसेज लॉग), संपर्क की जानकारी (आपको लोगों से जोड़े रखने में मदद करने के लिए), इंस्टॉल किए गए ऐप्लिकेशन (जैसे, घड़ी), भाषा से जुड़ी प्राथमिकताएँ (Gemini से अपनी भाषा में बात करने में मदद के लिए), स्क्रीन पर दिख रहा कॉन्टेंट (कॉन्टेंट से जुड़ा टास्क पूरा करने में आपकी मदद करने के लिए), और ऐप्लिकेशन से मिली पेज के कॉन्टेक्स्ट और यूआरएल जैसी अन्य जानकारी (Gemini के ओवरले का इस्तेमाल करके सवाल पूछे जाने पर)
- रिमोट ब्राउज़र का डेटा, जैसे कि कुकी. इन कुकी में आपकी वेबसाइट की पुष्टि करने की जानकारी और स्क्रीन कैप्चर या पेज का अन्य कॉन्टेंट होता है
- Gemini की मदद से इस्तेमाल किए जाने वाले डिवाइसों और सेवाओं से मिला डेटा (जैसे: स्मार्ट होम डिवाइसों के नाम और प्लेलिस्ट की जानकारी). इसमें कॉन्टेक्स्ट की जानकारी भी शामिल होती है
- Gemini Apps के सार्वजनिक कॉन्टेंट के साथ किए गए आपके इंटरैक्शन का डेटा
- अतिरिक्त सुविधाओं के बारे में जानकारी: Gemini Apps में आपकी चुनी हुई अतिरिक्त सुविधाओं के इस्तेमाल के बारे में जानकारी.
- जगह की जानकारी: आपके डिवाइस से मिली सामान्य इलाक़े की जानकारी, आईपी पता या आपके Google खाते में सेव की गई आपके घर या ऑफ़िस के पते की जानकारी. ज़्यादा जानकारी के लिए, g.co/privacypolicy/location पर जाएँ.
- सदस्यता की जानकारी: अगर आपने Google के किसी एआई प्लान की सदस्यता ख़रीदी है, तो उसकी जानकारी.
Google, निजता नीति के मुताबिक़ इस डेटा का इस्तेमाल, इन कामों के लिए करता है:
- अपनी सेवाएँ उपलब्ध कराना
- अपनी सेवाओं का रखरखाव और उन्हें बेहतर बनाना
- नई सेवाएँ डेवलप करना
- हमारी सेवाओं को मनमुताबिक़ बनाने की सुविधा देना
- हमारी सेवाओं को पसंद के मुताबिक़ बनाने की सुविधा देना
- आपके साथ बातचीत करना
- परफ़ॉर्मेंस का आकलन करना
- Google, उसके उपयोगकर्ताओं, और जनता को सुरक्षित रखना
इसी म���़सद से डेटा का इस्तेमाल, हमारी सेवाओं के साथ काम करने वाले जनरेटिव एआई मॉडल और अन्य मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी के लिए भी किया जाता है.
इसके लिए, समीक्षा करने वाले लोग इकट्ठा किए गए डेटा के कुछ हिस्से की समीक्षा करते हैं. इन लोगों में, सेवा देने वाली कंपनियों के समीक्षक भी शामिल हैं. कृपया ऐसी गोपनीय जानकारी शामिल न करें जो आपको समीक्षा करने वाले व्यक्ति को नहीं दिखानी है या जिसका इस्तेमाल करने की अनुमति आपको Google को नहीं देनी है. Google इस डेटा का इस्तेमाल, अपनी सेवाओं और मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने के लिए करता है.
- Gemini Apps की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए, हम Google की अन्य सेवाओं और इन्फ़्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करते हैं. जैसे, Gemini के कुछ जवाब, Search के नतीजों से मिली जानकारी पर आधारित होते हैं. Gemini, Google की कुछ सेटिंग का भी इस्तेमाल करता है. जैसे, “Ok Google” और वॉइस मैच ��ी सेटिंग के आधार पर, Gemini से बोलकर मदद ली जा सकती है.
- अगर आपकी उम्र 18 साल या इससे ज़्यादा है, तो Gemini Apps पर अपग्रेड करने से, कुछ इलाक़ों में आपके कॉल और मैसेज का इतिहास इंपोर्ट हो सकता है. यह इंपोर्ट आपकी वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि या Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों के इतिहास से Gemini Apps में की गई गतिविधि के डेटा में होता है. Gemini Apps पर, संपर्क के सुझाव देने जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ऐसा किया जाता है. ज़्यादा जानें.
Gemini Apps, कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन के साथ काम करते हैं. इनमें Google के ऐप्लिकेशन और तीसरे पक्ष की सेवाएँ शामिल हैं. Gemini, कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन से मिली जानकारी को इस नोटिस के मुताबिक़ सेव करता है और उसका इस्तेमाल करता है. इससे Gemini Apps को उपलब्ध कराने और उन्हें बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है. Google के कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन आपके डेटा को सेव और उसका इस्तेमाल करते हैं. वे अपनी नीतियों और Google की निजता नीति के मुताबिक़ ऐसा करते हैं. Google के ऐप्लिकेशन अपनी सेवाओं को उपलब्ध कराने और उन्हें बेहतर बनाने के लिए भी ऐसा करते हैं. अगर Gemini Apps का इस्तेमाल तीसरे पक्ष की सेवाओं के साथ इंटरैक्ट करने के लिए किया जाता है, तो तीसरा पक्ष आपके डेटा को अपनी निजता नीतियों के मुताबिक़ प्रोसेस करता है.
पर्सनल इंटेलिजेंस सुविधा इस्तेमाल करने की ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले उपयोगकर्ता, अपनी दिलचस्पी के हिसाब से एक नया और ज़्यादा बेहतर अनुभव पाने के लिए, Google के कुछ ऐप्लिकेशन को Gemini Apps से कनेक्ट कर सकते हैं. इसे इस्तेमाल करने की ज़रूरी शर्तों के बारे में ज़्यादा जानें.
Gemini Apps आपके चालू न करने के बावजूद चालू हो सकते हैं. जैसे, जब इन्हें “Ok Google” जैसी कोई आवाज़ सुनाई दे या स्क्रीन पर ग़लती से टच हो जाए. इस तरह चालू होने पर भी Gemini Apps वैसे ही काम करेंगे जैसे सामान्य तौर पर करते हैं. आपकी सेटिंग के आधार पर, इस डेटा का इस्तेमाल Google की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है. इनमें Gemini के मॉडल, Gemini Apps में इस्तेमाल होने वाले अन्य जनरेटिव एआई मॉडल, और Gemini Apps के ग़लती से चालू होने के मामलों को कम से कम करने में मदद करने वाली टेक्नोलॉजी शामिल हैं.
Canvas में बनाए गए किसी ऐप्लिकेशन से इंटरैक्ट करने पर, उसको बनाने वाला व्यक्ति आपके शेयर किए गए डेटा को न सिर्फ़ देख सकता है बल्कि उसे अपने हिसाब से कहीं सेव भी कर सकता है. Google, Canvas में तैयार किए गए ऐप्लिकेशन के डेटा को Firebase में सेव करने की सुविधा देता है. हालाँकि, ऐप्लिकेशन बनाने वाला व्यक्ति आपके डेटा को किसी दूसरी जगह भी सेव कर सकता है. अगर किसी उपयोगकर्ता के पास ऐप्लिकेशन वाली चैट का सार्वजनिक लिंक है, तो वह भी ऐप्लिकेशन में सेव किया गया डेटा देख सकता है और उसमें बदलाव कर सकता है. सावधानी बरतें और Canvas में बने सिर्फ़ उन ऐप्लिकेशन के साथ डेटा शेयर करें जिन पर आपको भरोसा है.
अपने Google खाते पर जाकर अपने डेटा और निजता को मैनेज किया जा सकता है. Gemini Apps में भी अपने डेटा और अनुभव को मैनेज करने के लिए सेटिंग उपलब्ध होती हैं. जैसे:
- Gemini Apps में की गई गतिविधि की सेटिंग पर जाएँ. यहाँ अपनी गतिविधि (इसमें इंपोर्ट की गई चैट भी शामिल हैं) देखने और मिटाने, डेटा अपने-आप मिटने की अवधि बदलने, और यह कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है कि आपके डेटा का इस्तेमाल Google के एआई को बेहतर बनाने के लिए किया जाए या नहीं. Google के एआई की इन सेवाओं में, Gemini Apps के लिए इस्तेमाल होने वाले जनरेटिव एआई मॉडल शामिल हैं. Gemini की सेटिंग से, चैट की प्रोसेसिंग को कंट्रोल नहीं किया जा सकता. इस प्रोसेसिंग से ऐसा डेटा तैयार होता है जिसमें आपकी पहचान छिपी होती है. इस डेटा का इस्तेमाल Google की सेवाओं को बेहतर बनाने में होता है. गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग बंद होने के बावजूद, Google आपकी चैट के डेटा का इस्तेमाल करता है. ऐसा इसलिए, ताकि आपके अनुरोधों के जवाब दिए जा सकें और Google, हमारे उपयोगकर्ताओं, और अन्य लोगों को सुरक्षित रखने में मदद मिले. इस काम में, समीक्षा करने वाले लोगों की भी मदद ली जाती है.
- Gems मैनेज करने के लिए Gems मैनेजर और स्किल मैनेज करने के लिए स्किल मैनेजर पर जाएँ.
- आपके सार्वजनिक लिंक सेटिंग पर जाकर, सार्वजनिक लिंक मैनेज किए जा सकते हैं.
- कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन सेटिंग में जाकर यह मैनेज करें कि Gemini Apps किन अन्य ऐप्लिकेशन और डेटा को ऐक्सेस कर सकते हैं. इनमें मॉडल कॉन्टेक्स्ट प्रोटोकॉल सर्वर टूल जैसी तीसरे पक्ष की सेवाएँ भी शामिल हैं.
- Gemini को सेव करने के लिए दी गई जानकारी पेज पर जाकर डेटा मैनेज किया जा सकता है.
- Task की सेटिंग मैनेज करें.
- मनमुताबिक़ मदद पाने की सुविधाओं को मैनेज करने के तरीक़े के बारे में ज़्यादा जानें. इनमें मेमोरी और पर्सनल इंटेलिजेंस के हिसाब से मनमुताबिक़ मदद पाने की सुविधा शामिल है.
- Android डिवाइस पर, Google ऐप्लिकेशन के ज़रिए उपलब्ध Gemini को अपने डिवाइस असिस्टेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. Google ऐप्लिकेशन की अनुमतियाँ (जैसे, डिवाइस की जगह की जानकारी, माइक्रोफ़ोन, सूचना की अनुमतियाँ, और कैमरा ऐक्सेस करने की अनुमतियाँ) मैनेज करने के तरीक़े के बारे में ज़्यादा जानें.
- Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन की सेटिंग को मैनेज करने के बारे में ज़्यादा जानें.
- Google ऐप्लिकेशन को डिफ़ॉल्ट डिजिटल असिस्टेंट ऐप्लिकेशन के तौर पर सेट करने के बारे में ज़्यादा जानें.
Gemini Apps की सेटिंग में बदलाव करने पर, Google की अन्य सेटिंग पर कोई असर नहीं होगा. ऐसा हो सकता है कि Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों का इतिहास, वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि या टाइमलाइन जैसी सेटिंग, Google की अन्य सेवाओं के इस्तेमाल के दौरान आपकी जगह की जानकारी और अन्य डेटा सेव करना जारी रख सकती हैं.
हम अलग-अलग समयावधि के लिए आपका डेटा सेव करके रखते हैं. यह इस बात पर निर्भर करता है कि डेटा किस तरह का है और हमें उसका इस्तेमाल कैसे करना है. ऐसा Google की निजता नीति और Google, इकट्ठा किए गए डेटा को कैसे सेव रखता है के मुताबिक़ किया जाता है.
- Gemini Apps में की गई गतिविधि के डेटा को सेव करने की सेटिंग में जाकर, डेटा के अपने-आप मिटने की सेटिंग में बदलाव किया जा सकता है. डिफ़ॉल्ट तौर पर, यह डेटा 18 महीने के लिए सेव किया जाता है. इसे बदलकर 3 महीने, 36 महीने या किसी अन्य समयावधि पर सेट किया जा सकता है. Gemini Apps के साथ की गई अपनी चैट को, कभी भी मैन्युअल तरीक़े से मिटाया जा सकता है.
- Gemini Apps में की गई गतिविधि के डेटा को मिटाने से, वे चैट नहीं मिटतीं जिनकी समीक्षा लोगों ने की है. इसमें आपके सुझाव, शिकायत या राय और Gemini Apps के इस्तेमाल से जुड़ा डेटा शामिल होता है. जैसे, आपकी भाषा, डिवाइस का टाइप या जगह की जानकारी. इसके बजाय, इन्हें तीन साल तक सेव रखा जाता है.
- हम कुछ डेटा को तब तक अपने पास रखते हैं, जब तक आपका Google खाता नहीं मिटाया जाता. जैसे, यह जानकारी कि आपने Gemini Apps का इस्तेमाल कब-कब और कैसे किया है.
- कारोबारी या क़ानूनी वजहों से ज़रूरी होने पर, हम कुछ डेटा को लंबे समय तक सेव करके रखते हैं. जैसे, सुरक्षा, धोखाधड़ी और डेटा के ग़लत इस्तेमाल को रोकना या वित्तीय रिकॉर्ड का रखरखाव.
- अगर Gemini का इस्तेमाल Google की अन्य सेवाओं (जैसे, Wallet या YouTube) के साथ किया जाता है, तो वे अपनी नीतियों और Google की निजता नीति के मुताबिक़ आपकी गतिविधि को सेव और इस्तेमाल कर सकती हैं. Gemini Apps में की गई गतिविधि क��� डेटा मिटाने से, उन अन्य सेवाओं में सेव हुआ डेटा नहीं मिटता.
Google की डेटा के रखरखाव की समयसीमाओं के बारे में ज़्यादा जानें. साथ ही, यह जानें कि हमें आपकी जानकारी को मिटाने में कितना समय लगता है.
- Gemini Apps को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है. इसके बावजूद, ये कभी-कभी ग़लत या आपत्तिजनक जानकारी दे सकते हैं. जैसे, लोगों के बारे में ग़लत जानकारी देना. इस तरह की जानकारी Google का नज़रिया नहीं दिखाती.
- Gemini Apps को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि वे आपके कामों को पूरा करने में मदद कर सकें. जैसे, Workspace में मौजूद कॉन्टेंट को मैनेज करना, वेबसाइटों के साथ इंटरैक्ट करना, और दूसरों के साथ बातचीत करने में आपकी मदद करना. Gemini से ग़लतियाँ हो सकती हैं, इसलिए इन सुविधाओं का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें. उदाहरण के लिए, यह अनजाने में कोई ख़रीदारी करने या तीसरे पक्षों के साथ आपका डेटा शेयर करने जैसी ग़लतियाँ कर सकता है.
- Gemini के वेब ब्राउज़ करने और कामों को पूरा करने जैसी गतिविधियों पर बारीकी से नज़र रखें. साथ ही, ज़रूरत पड़ने पर इसे बीच में ही रोक दें.
- Google तीसरे पक्ष के कनेक्ट किए गए कस्टम ऐप्लिकेशन से मिले डेटा को मॉनिटर या सुरक्षित नहीं करता है. इन्हें कनेक्ट करने से आपके डेटा, पासवर्ड, डिवाइसों, और खातों को बिना अनुमति के ऐक्सेस किए जाने का ख़तरा रहता है.
- किसी बीमारी का पता लगाने, उसका इलाज ढूँढने, मेडिकल सलाह या क़ानूनी, वित्तीय या अन्य पेशेवर सलाह पाने के लिए, Gemini Apps पर भरोसा न करें. इन ऐप्लिकेशन से मिले आउटपुट का मक़सद सिर्फ़ जानकारी देना होता है.
ज़्यादा जानकारी के लिए, Gemini Apps निजता हब और Google की निजता नीति पर जाएँ.
Gemini का इस्तेमाल करते समय, कृपया दूसरों के अधिकारों का सम्मान करें. किसी Live बातचीत में लोगों की आवाज़ या वीडियो रिकॉर्ड करने या Gemini में उनके चेहरे या आवाज़ का इस्तेमाल करने से पहले, उनकी अनुमति ज़रूर लें. आपके पास जिस कॉन्टेंट के ज़रूरी अधिकार और अनुमतियाँ हैं सिर्फ़ उसे अपलोड करें, जनरेट करें, और उसमें बदलाव करें.
निजता से जुड़े सवाल
पिछली बार अपडेट किए जाने की तारीख़: 26 अक्टूबर, 2026
सभी को बड़ा करें सभी को छोटा करें
सामान्य
Gemini Apps क्या हैं?Gemini Apps के निजता नोटिस और Gemini Apps निजता हब के मुताबिक़, इन्हें Gemini Apps माना जाता है:
- gemini.google.com पर उपलब्ध Gemini का वेब ऐप्लिकेशन और ब्राउज़र साइडबार.
- Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन, जैसे:
- Android फ़ोन और जोड़े गए डिवाइसों पर Gemini ऐप्लिकेशन. इसमें Gemini को डिफ़ॉल्ट डिजिटल असिस्टेंट के तौर पर सेट करने की सुविधा शामिल है. ध्यान दें कि Gemini की सुविधा Google ऐप्लिकेशन के ज़रिए काम करती है. भले ही, आपने Gemini ऐप्लिकेशन
डाउनलोड किया हो.
- iOS पर Gemini ऐप्लिकेशन.
- Android फ़ोन और जोड़े गए डिवाइसों पर Gemini ऐप्लिकेशन. इसमें Gemini को डिफ़ॉल्ट डिजिटल असिस्टेंट के तौर पर सेट करने की सुविधा शामिल है. ध्यान दें कि Gemini की सुविधा Google ऐप्लिकेशन के ज़रिए काम करती है. भले ही, आपने Gemini ऐप्लिकेशन
- MacOS पर Gemini ऐप्लिकेशन.
- अलग-अलग इलाक़ों में Google Messages ऐप्लिकेशन में Gemini
- Android Auto में Gemini.
- Google की सुविधाओं वाले फ़ोन में Gemini.
- Google TV पर Gemini की सुविधा, Gemini की नई सुविधाओं पर अपडेट किए गए डिवाइसों पर उपलब्ध है.
- नेविगेशन में Gemini.
- Chrome में Gemini की सुविधा. इसकी उपलब्धता के बारे में ज़्यादा जानें.
- Android XR पर Gemini की सुविधा.
“Gemini Apps” को कभी-कभी “Gemini ऐप्लिकेशन” या “Gemini” भी कहा जाता है. अगर आपके पास ऑफ़िस या स्कूल वाला Google खाता है, तो Gemini Apps के इस्तेमाल पर, डेटा हैंडल करने से जुड़ी अलग-अलग शर्तें लागू हो सकती हैं. इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, Generative AI in Google Workspace Privacy Hub पर जाएँ.
Gemini Apps जैसी एलएलएम पर आधारित सुविधाएँ, आपको ग़लत जानकारी दिखा सकती हैं. ऐसा भी हो सकता है कि ये सुविधाएँ, ग़लत जानकारी को तथ्य के तौर पर दिखा दें.
ईयू के जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन और कुछ अन��य निजता क़ानूनों के तहत, आपको ये काम करने के अधिकार मिल सकते हैं:
- अपने निजी डेटा को प्रोसेस होने से रोकने के लिए अनुरोध करना.
- अगर Gemini Apps के जवाब से मिला निजी डेटा ग़लत हो, तो उसे ठीक करने के लिए कहना.
इन अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए, हमारे सहायता केंद्र पर जाकर अनुरोध करें.
��ह अनुरोध सीधे Gemini Apps में जाकर भी किया जा सकता है. Gemini के जवाब के नीचे, ज़्यादा
क़ानूनी समस्या की शिकायत करें को चुनें.
मेमोरी की ख़ास जानकारी पर जाकर भी, सेव की गई जानकारी को देखा जा सकता है और उसमें बदलाव किया जा सकता है. हालाँकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने ज़रूरी शर्तें पूरी की हैं या नहीं और Gemini के लिए क्या सेटिंग तय की हैं.
अन्य संसाधन
हम जो डेटा इकट्ठा करते हैं उससे जुड़े अपने अधिकारों का इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Google की निजता नीति और Gemini Apps का निजता नोटिस पढ़ें.
अगर आपके डेटा के इस्तेमाल पर यूरोपियन यूनियन (ईयू) या यूनाइटेड किंगडम (यूके) का डेटा सुरक्षा क़ानून लागू होता है, तो कृपया यहाँ दी गई जानकारी ध्यान से पढ़ें.
साइन इन करके Gemini Apps का इस्तेमाल करने पर, Google आपकी जानकारी को अलग-अलग कामों के लिए और क़ानूनी आधार पर प्रोसेस करता है. इनके बारे में यहाँ बताया गया है.
“Gemini Apps में की गई आपकी गतिविधि की जानकारी” का मतलब, Gemini Apps के निजता नोटिस में दी गई डेटा कैटगरी से है. इनमें ये शामिल हैं: (i) Gemini Apps में दी गई आपकी जानकारी. जैसे, आपके प्रॉम्प्ट और अपलोड किया गया कॉन्टेंट, Gemini के साथ की गई Live बातचीत की रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्ट, आपके सुझाव/राय/शिकायत, और Gemini को दिए गए निर्देश; (ii) Gemini Apps का इस्तेमाल करने के दौरान इकट्ठा की गई आपकी जानकारी. जैसे, Gemini Apps की मदद से जनरेट किया गया कॉन्टेंट, आपके ऐप्लिकेशन, ब्राउज़र, डिवाइसों, और कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन से मिली जानकारी, और मोबाइल पर Gemini Apps का इस्तेमाल करने पर डिवाइस का इकट्ठा किया गया डेटा; (iii) Gemini Apps की उन अतिरिक्त सुविधाओं के ज़रिए इकट्ठा की गई जानकारी जिन्हें आपने चालू किया है; (iv) जगह की जानकारी; और (v) सदस्यता की जानकारी.
Google की इन कार्रवाइयों के ये क़ानूनी आधार हैं:
- समझौते का पालन करना. हम Gemini Apps में की गई आपकी गतिविधि की जानकारी और ऐसी किसी भी अन्य जानकारी को प्रोसेस करते हैं जिसके लिए आपने Gemini Apps को अनुमति दी हो. Gemini Apps को किसी अन्य सेवा के साथ कनेक्ट करने पर भी ऐसा होता है. ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि Google की सेवा की शर्तों के तहत, आपको Gemini Apps की सेवा लगातार मिलती रहे और इसका रखरखाव किया जा सके. उदाहरण के लिए, हम आपकी क्वेरी का जवाब देने के लिए, Gemini Apps पर की गई आपकी गतिविधि की जानकारी को प्रोसेस करते हैं. इससे हम आपको Gemini Apps की कई सुविधाएँ और फ़ंक्शन उपलब्ध करा पाते हैं. जैसे, वीडियो जनरेट करने, इमेज में बदलाव करने, और Gemini से चैट करने के लिए स्क्रीन पर की जाने वाली कार्रवाइयों का इस्तेमाल करने की सुविधा.
- Google और तीसरे पक्षों के क़ानूनी हितों का ध्यान रखना और आपकी निजता की सुरक्षा के लिए सही तरीक़े अपनाना.
- हम सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध जानकारी और Gemini Apps में की गई आपकी गतिविधि की जानकारी का इस्तेमाल करते हैं, ताकि हम Google के प्रॉडक्ट, सेवाएँ, और मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी को डेवलप कर सकें, उपलब्ध करा सकें, इनका रखरखाव कर सकें, और इन्हें ��ेहतर बना सकें.
- इस मक़सद से यह जानकारी प्रोसेस करना, Google और इसकी सेवा इस्तेमाल करने वाले लोगों के इन क़ानूनी हितों के लिए ज़रूरी है:
- लोगों की ज़रूरतों के हिसाब से सेवाएँ उपलब्ध कराना, इनका रखरखाव करना, और इन्हें ज़्यादा बेहतर बनाना. जैसे, आपकी पुरानी चैट इस्तेमाल करके, अपने मॉडल बेहतर बनाने के साथ-साथ Gemini Apps के जवाबों को बेहतर, सुरक्षित, और सटीक बनाना.
- अपने उपयोगकर्ताओं के लिए काम के प्रॉडक्ट और सुविधाएँ डेवलप करना. जैसे, अनुरोधों को सवाल के हिसाब से सबसे सही और नए मॉडल को भेजने का तरीक़ा सीखना या नए मॉडल को इन अनुरोधों के मुताबिक़ जानकारी देने के लिए ट्रेनिंग देना.
- यह समझना कि लोग हमारी सेवाओं का इस्तेमाल कैसे और किन कामों के लिए करते हैं, ताकि इनकी परफ़ॉर्मेंस लगातार अच्छी बनी रहे और हम इन्हें बेहतर बना सकें. जैसे, लोगों को मनमुताबिक़ बेहतर अनुभव देने के लिए, Gemini Apps के इस्तेमाल से जुड़ी मेट्रिक जनरेट करना.
- उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव देने के लिए, अपनी सेवाओं को उनके मुताबिक़ बनाना. जैसे, आपके डिवाइस की जगह की जानकारी और पिछली बातचीत का डेटा इस्तेमाल करना, ताकि Gemini Apps आपको ज़्यादा काम के जवाब दे पाएँ.
- इस मक़सद से यह जानकारी प्रोसेस करना, Google और इसकी सेवा इस्तेमाल करने वाले लोगों के इन क़ानूनी हितों के लिए ज़रूरी है:
- हम Gemini Apps में की गई आपकी गतिविधि को इसलिए भी प्रोसेस करते हैं, ताकि Gemini Apps की सुविधा, सुरक्षा, और विश्वसनीयता को बरक़रार रखा जा सके. इसके लिए, कई कार्रवाइयाँ की जाती हैं. जैसे, धोखाधड़ी, सेवा के ग़लत इस्तेमाल, सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं, और तकनीकी समस्याओं का पता लगाना, उन्हें रोकना, और ठीक करना. हम ऐसा इसलिए करते हैं, ताकि हमारे उपयोगकर्ताओं, आम लोगों या Google को किसी भी तरह के नुक़सान से बचाया जा सके.
- यह जानकारी प्रोसेस करना, Google और हमारे उपयोगकर्ताओं के क़ानूनी हितों के लिए, इन मक़सद से ज़रूरी है:
- धोखाधड़ी, सेवा के ग़लत इस्तेमाल, सुरक्षा या तकनीकी समस्याओं का पता लगाना, उन्हें रोकना या फिर ठीक करना. जैसे, गड़बड़ियाँ ठीक करना और समस्याएँ हल करना.
- क़ानून के मुताबिक़ Google, उसकी सेवा का इस्तेमाल करने वाले लोगों या आम लोगों के अधिकारों, संपत्ति या सुरक्षा को नुक़सान पहुँचने से बचाना. जैसे, सुरक्षा से जुड़े डेटा की कैटगरी तय करने वाले एल्गोरिदम और मॉडल के फ़िल्टर अपडेट करना.
- रिसर्च करके, लोगों के लिए अपनी सेवाओं को बेहतर बनाना और आम लोगों तक इनका फ़ायदा पहुँचाना.
- क़ानूनी दावों को लागू करना. इसमें, लागू होने वाली सेवा की शर्तों के संभावित उल्लंघनों की जाँच करना भी शामिल है. जैसे, संदिग्ध गतिविधि और ऐसी बातचीत की समीक्षा करना जिनकी वजह से लोगों को किसी समस्या का सामना करना पड़ा हो.
- Gemini Apps की सुविधा, सुरक्षा, और विश्वसनीयता को बरक़रार रखने के मक़सद से इस जानकारी को प्रोसेस करना, Google और इसके व्यावसायिक पार्टनरों के क़ानूनी हितों के लिए इसलिए भी ज़रूरी है, ताकि हम डेवलपर और ज़रूरी अधिकार रखने वालों के लिए अपनी जवाबदेही पूरी कर सकें. जैसे, बौद्धिक संपत्ति के अधिकार रखने वालों के कॉन्टेंट हटाने के अनुरोधों पर अमल करना.
- यह जानकारी प्रोसेस करना, Google और हमारे उपयोगकर्ताओं के क़ानूनी हितों के लिए, इन मक़सद से ज़रूरी है:
- हम उन मामलों में अन्य लोगों से जुड़ा निजी डेटा प्रोसेस कर सकते हैं जिनमें आपने Gemini Apps को डेटा ऐक्सेस करने की अनुमति दी हो. जैसे, अगर हमसे यह अनुरोध किया जाता है कि किसी संपर्क से मिले ईमेल की ख़ास जा���कारी दो, तो हम उस ईमेल से जुड़ा निजी डेटा प्रोसेस कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, ऐसा तब होता है, जब आपने Gemini Apps को Google Workspace या Google Photos से जानकारी पाने के लिए कहा हो.
- हम सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध जानकारी और Gemini Apps में की गई आपकी गतिविधि की जानकारी का इस्तेमाल करते हैं, ताकि हम Google के प्रॉडक्ट, सेवाएँ, और मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी को डेवलप कर सकें, उपलब्ध करा सकें, इनका रखरखाव कर सकें, और इन्हें ��ेहतर बना सकें.
- क़ानूनी जवाबदेही. हम Gemini Apps में की गई आपकी गतिविधि की जानकारी को इसलिए भी प्रोसेस करेंगे, ताकि लागू होने वाले क़ानून, नियम, क़ानूनी प्रक्रिया या सरकारी अनुरोधों के मुताबिक़ कार्रवाई की जा सके. जैसे, किसी जानकारी के लिए सरकारी अधिकारी या संस्था से क़ानूनी अनुरोध मिलने पर कार्रवाई करना.
- आपकी सहमति. वॉइस मैच और मेमोरी जैसी कुछ ��ुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए, हम आपकी सहमति लेते हैं. साथ ही, Google की सेवाओं को सभी के लिए बेहतर बनाने के मकसद से, आपके ऑडियो और Gemini के साथ की गई Live बातचीत की रिकॉर्डिंग इस्तेमाल करने के लिए भी हम आपकी सहमति लेते हैं. जिन मामलों में हमने जानकारी प्रोसेस करने के लिए आपकी सहमति ली है उनमें आपके पास, अपनी सहमति कभी भी वापस लेने का पूरा अधिकार होगा.
Gemini Apps के साथ हुई आपकी चैट का इस्तेमाल, आपको विज्ञापन दिखाने के लिए नहीं किया जाता. अगर इसमें कोई बदलाव होता है, तो हम आपको इसकी सूचना साफ़ तौर पर देंगे.
हम अपने उपयोगकर्ताओं के डेटा को निजी और सुरक्षित कैसे रखते हैं, यह जानने के लिए हमारे निजता और सुरक्षा के सिद्धांत पढ़ें.
मैन्युअल तरीक़े से की जाने वाली समीक्षा से, Google की सेवाओं को कैसे बेहतर बनाया जाता है. साथ ही, इससे Google, हमारे उपयोगकर्ताओं, और अन्य लोगों को सुरक्षित रखने में कैसे मदद मिलती है
समीक्षा करने वाले लोग (इनमें Google को सेवा देने वाली कंपनियों के भी समीक्षक होते हैं) कुछ चैट की समीक्षा करते हैं. इससे Google की सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलती है. इनमें Gemini के मॉडल, Gemini Apps में इस्तेमाल होने वाले अन्य जनरेटिव एआई मॉडल, और Gemini Apps के ग़लती से चालू होने के मामलों को कम से कम करने में मदद करने वाली टेक्नोलॉजी शामिल हैं.
समीक्षा करने वाले लोग यह देखते हैं कि क्या Gemini Apps से मिले जवाबों की क्वालिटी ख़राब है, वे ग़लत हैं या नुक़सान पहुँचाने वाले हैं. वे बेहतर जवाबों के सुझाव भी देते हैं. हम अपने मॉडल को बेहतर बनाने के लिए उनके सुझावों से मदद लेते हैं, ताकि मॉडल आने वाले समय में और बढ़िया जवाब दे पाएँ. चैट की समीक्षा इसलिए भी की जाती है, ताकि Gemini को सभी के लिए सुरक्षित बनाया जा सके. साथ ही, Google की सेवा की शर्तों के उल्लंघन से जुड़ी समस्याओं को हल किया जा सके. इसमें जनरेटिव एआई के इस्तेमाल से जुड़ी पाबंदी की नीति भी शामिल है. जिन चैट की समीक्षा की जाती है उन्हें तीन साल तक सेव करके रखा जाता है.
इस प्रोसेस में हम आपकी निजता को कैसे सुरक्षित रखते हैं
आपकी निजता हमारे लिए काफ़ी अहमियत रखती है और हम किसी को भी आपकी निजी जानकारी नहीं बेचते. चैट, सेवा देने वाली कंपनियों को भेजने से पहले आपके खाते से अलग कर दी जाती हैं.
समीक्षा करने वाले लोगों के साथ शेयर किया जाने वाला डेटा मैनेज करने का तरीक़ा
अगर आपको चाहिए कि आगे होने वाली चैट की समीक्षा न हो और Google की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए उनका इस्तेमाल न किया जाए, तो गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग बंद करें. इस सेटिंग के चालू रहने पर, चैट में ऐसी जानकारी शामिल न करें जो गोपनीय हो, जिसे आपको समीक्षा करने वाले लोगों को न दिखाना हो या जिसे इस्तेमाल करने की अनुमति Google को न देनी हो. Google इस डेटा का इस्तेमाल, अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए करता है. आपके पास कुछ समय तक उपलब्ध रहने वाली चैट की सुविधा भी है. इन चैट का इस्तेमाल, समीक्षा करने वाले लोगों की मदद से Google के एआई को बेहतर बनाने के लिए नहीं किया जाता. कुछ समय तक उपलब्ध रहने वाली चैट के बारे में ज़्यादा जानें.
गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग बंद होने या कुछ समय तक उपलब्ध रहने वाली चैट की सुविधा इस्तेमाल करने पर भी, Google आपकी चैट के डेटा का इस्तेमाल करता है. इससे आपको जवाब देने और Google की सेवाओं, हमारे उपयोगकर्ताओं, और अन्य लोगों को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है. इसमें समीक्षा करने वाले लोगों की भी मदद ली जाती है.
आपको जवाब देने और आपके दिए गए सुझाव, राय या शिकायत को प्रोसेस करने के लिए, Google को ये चैट सेव रखनी पड़ती हैं. इससे Google, हमारे उपयोगकर्ता, और अन्य लोगों की सुरक्षा करने में भी मदद मिलती है.
इस बारे में यहाँ ज़्यादा जानकारी दी गई है:
कुछ समय तक उपलब्ध रहने वाली चैट और गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग बंद होने के दौरान की गई चैट के डेटा को 72 घंटों तक ही आपके खाते में सेव रखा जाता है. इनका इस्तेमाल करके ये काम किए जाते हैं:
- आपको और बेहतर जवाब देना. इसके लिए आपके पिछले 24 घंटों की चैट के डेटा को कॉन्टेक्स्ट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है
- Google, हमारे उपयोगकर्ताओं, और अन्य लोगों को सुरक्षित रखना उदाहरण के लिए, Google आपके खाते से जुड़ी चैट के डेटा को 72 घंटों तक सेव रखता है, ताकि सिस्टम में किसी तरह की गड़बड़ी आने पर भी उसका इस्तेमाल किया जा सके.
कुछ समय तक उपलब्ध रहने वाली चैट के डेटा का इस्तेमाल, Google के एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए नहीं किया जाता. अगर गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग बंद है और आपने कोई सुझाव/राय नहीं दी है या कोई शिकायत नहीं की है, तो Google अपने एआई मॉडल को बेहतर बनाने के लिए, आगे की जाने वाली आपकी चैट के डेटा का भी इस्तेमाल नहीं करता. कुछ समय तक उपलब्ध रहने वाली चैट शुरू करने का तरीक़ा जानें.
अगर गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग बंद है और आपने सुझाव/राय दी है या शिकायत की है, तो Google नीचे बताया गया डेटा इकट्ठा करता है. इस डेटा का इस्तेमाल Gemini Apps को बेहतर बनाने और उनके रखरखाव के लिए किया जाता है:
- आपके सुझाव, राय या शिकायत.
- आपके सुझाव, राय या शिकायत को बेहतर तरीक़े से समझने के लिए ज़रूरी जानकारी. इसमें पिछले 24 घंटों की आपकी चैट का डेटा शामिल होता है.
- उन चैट में शामिल किया गया कोई भी कॉन्टेंट (जैसे, अपलोड किया गया कॉन्टेंट और कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन से मिला डेटा).
इस बारे में ज़्यादा जानें कि Google आपके सुझाव, राय या शिकायत का इस्तेमाल कैसे करता है.
आपके सुझाव/राय या शिकायत, बातचीत में शामिल किया गया कोई भी कॉन्टेंट (जैसे, फ़ाइलें या कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन से मिला आपका निजी कॉन्टेंट), उससे जुड़ी बातचीत (जैसे, आपके प्रॉम्प्ट और Gemini Apps के जवाब), और डेटा के लिए ये काम किए जाते हैं:
- इनकी समीक्षा, ख़ास तौर पर ट्रेन की गई टीमें करती हैं. आपके सुझाव, शिकायत या राय में बताई गई संभावित समस्याओं का पता लगाने, उन्हें हल करने, और उनकी रिपोर्ट तैयार करने के लिए मैन्युअल तरीके से समीक्षा ज़रूरी होती है. कुछ मामलों में, क़ानूनी वजहों से इस तरह की समीक्षा की जाती है.
- इस डेटा का इस्तेमाल, Google की निजता नीति के मुताबिक़ किया जाता है. इसका इस्तेमाल, Google अपने प्रॉडक्ट और सेवाओं के साथ-साथ मशीन-लर्निंग टेक्नोलॉजी को डेवलप करने, उन्हें उपलब्ध कराने, और उनमें सुधार करने के लिए करता है. इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए हमारी निजता नीति पढ़ें.
- उदाहरण के लिए, इस डेटा का इस्तेमाल Gemini Apps को सुरक्षित बनाए रखने के लिए किया जाता है. इससे हमें आने वाले समय में, Gemini Apps से किए गए आपत्तिजनक अनुरोधों या इनसे मिले जवाबों का पता लगाकर उन्हें रोकने में मदद मिलती है.
- डेटा को तीन सालों तक सेव करके रखा जाता है. समीक्षा किए गए सुझाव, शिकायत या राय, उससे जुड़ी बातचीत, और उससे जुड़े डेटा को तीन सालों तक सेव करके रखा जाता है. इसमें आपके Google खाते से जुड़ी जानकारी को शामिल नहीं किया जाता.
Gemini Apps के बारे में सुझाव/राय देने या इनसे जुड़ी किसी समस्या की शिकायत करने का तरीक़ा जानें.
गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग चालू होने पर:
Gemini के साथ की गई आपकी चैट और शेयर किए गए कॉन्टेंट को आपकी गतिविधि के डेटा में सेव किया जाएगा. इस कॉन्टेंट में, अपलोड की गई फ़ाइलें और शेयर की गई स्क्रीन से मिली जानकारी शामिल है.
सेव की गई गतिविधि में, आपके ऑडियो, Gemini से Live बातचीत के वीडियो और स्क्रीन शेयर करके दिखाया गया कॉन्टेंट, सुझाव/राय या शिकायत, Gemini की मदद से देखी गई वेबसाइटों की जानकारी, और प्रॉडक्ट के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी भी होती है. साथ ही, इसमें जगह की जानकारी भी शामिल होती है. जैसे, आपके डिवाइस के इस्तेमाल होने की सामान्य जगह की जानकारी, आईपी पता या आपके Google खाते में मौजूद घर या ऑफ़िस का पता.
��पकी गतिविधि का डेटा कैसे इस्तेमाल किया जाता है
Google आपकी गतिविधि के डेटा का इस्तेमाल, अपनी सेवाओं को उपलब्ध कराने, डेवलप करने, और बेहतर बनाने के लिए करता है. इसमें जनरेटिव एआई मॉडल की ट्रेनिंग भी शामिल है. साथ ही, इस डेटा का इस्तेमाल Google, इसके उपयोगकर्ताओं, और आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए भी किया जाता है. इसके लिए, समीक्षा करने वाले लोगों की मदद ली जाती है. सेवा देने वाली कंपनियाँ, जिस डेटा की समीक्षा करती हैं उसे आपके खाते से अलग कर दिया जाता है और तीन सालों तक सेव रखा जाता है. Google की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए, आपके ऑडियो, Gemini के साथ की गई Live बातचीत के वीडियो, और स्क्रीन शेयर करके दिखाए गए कॉन्टेंट को डिफ़ॉल्ट रूप से इस्तेमाल नहीं किया जाता. आपकी सेटिंग और देश/इलाक़े के हिसाब से, Google आपकी गतिविधि के डेटा का इस्तेमाल आपकी दिलचस्पी के हिसाब से अनुभव देने के लिए भी करता है.
आपका अपने डेटा पर पूरा कंट्रोल है
आपकी गतिविधि का डेटा 18 महीनों के बाद अपने-आप मिट जाता है. इस डेटा को 3 या 36 महीनों तक सेव रखने या डेटा अपने-आप न मिटने की सेटिंग चुनी जा सकती है. Gemini Apps में की गई गतिविधि में जाकर, इस सेटिंग को बंद करने या अपनी गतिविधि के डेटा को देखने और मिटाने का विकल्प आपके पास हमेशा है.
ध्यान रखें
- Gemini Apps को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि जब तक इन्हें चालू होने के निर्देश नहीं दिए जाते, तब तक ये स्टैंडबाय मोड में इंतज़ार करते हैं. उदाहरण के लिए, “Ok Google” कहे जाने का पता चलने पर ये ऐप्लिकेशन चालू हो जाते हैं. इनके चालू होने के कुछ सेकंड पहले से ऑडियो रिकॉर्डिंग शुरू हो सकती हैं.
- Gemini ग़लती से भी चालू हो सकता है. जैसे, जब इसे “Ok Google” जैसी कोई आवाज़ सुनाई दे. इस दौरान हुई रिकॉर्डिंग की ट्रांसक्रिप्ट भी इस्तेमाल की जाती हैं, ताकि Gemini के ग़लती से चालू होने के मामले कम से कम किए जा सकें.
- यह सेटिंग चालू करने पर, Gemini को फिर से उन ऐप्लिकेशन का ऐक्सेस मिल जाता है जो पहले कनेक्ट किए गए थे.
गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग बंद होने पर:
आगे से जो भी चैट की जाएँगी वे गतिविधि के डेटा में नहीं दिखेंगी और उनका इस्तेमाल हमारे एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने में भी नहीं होगा. अगर आपने Google को सुझाव, राय या शिकायत के तौर पर अपनी चैट भेजी, तो उसका इस्तेमाल किया जा सकता है. आगे से जो भी चैट की जाएँगी वे 72 घंटों तक सेव रहेंगी, ताकि Gemini आपको जवाब दे सके और आपके सुझाव, राय या शिकायत पर कार्रवाई की जा सके. साथ ही, Google, इसके उपयोगकर्ताओं, और आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए भी इस डेटा का इस्तेमाल किया जाता है.
ध्यान रखें
- सेवा देने वाली कंपनियों ने जिन चैट की समीक्षा कर ली है वे गतिविधि का डेटा मिटाने के बाद भी नहीं मिटतीं. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वे चैट आपके Google खाते से नहीं जुड़ी होतीं. ऐसी चैट को तीन सालों तक सेव रखा जाता है.
- इस सेटिंग के बंद होने पर, कनेक्ट किए गए कुछ ऐप्लिकेशन इस्तेमाल नहीं किए जा सकते.
- ऐसा हो सकता है कि Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों का इतिहास या टाइमलाइन जैसी अन्य सेटिंग, आपकी जगह की जानकारी और अन्य डेटा सेव करती रहें. ऐसा Google की अन्य सेवाओं के इस्तेमाल की वजह से होता है.
- गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग बंद करने या Gemini Apps में की गई गतिविधि का डेटा मिटाने से, Google की अन्य सेवाओं में मौजूद डेटा नहीं मिटता. इस बारे में ज़्यादा जानें कि Google की सेवाएँ, डेटा का रखरखाव कैसे करती हैं.
- नोटबुक में जोड़ी गई सोर्स फ़ाइलें, Gemini Notebook में सेव होती हैं. Gemini Notebook की निजता नीति और इस्तेमाल की शर्तें देखें.
- गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग बंद करने या Gemini Apps में की गई गतिविधि का डेटा मिटाने से, आपके रिमोट ब्राउज़र के साथ-साथ रिमोट कंप्यूटर के डेटा और सेटिंग पर कोई असर नहीं पड़ता.
ज़रूरी शर्तें पूरी करने और सेटिंग के आधार पर, 'मेमोरी की ख़ास जानकारी' सुविधा का इस्तेमाल करके यह देखा जा सकता है कि Gemini Apps ने आपके बारे में क्या जानकारी सेव की है. साथ ही, इस जानकारी में बदलाव किया जा सकता है और इसे मिटाया भी जा सकता है. इस सुविधा से, यह पक्का करने में मदद मिलती है कि Gemini Apps के जवाब आपके लिए सटीक हों और आपके काम के हों.
आपका अपने डेटा पर पूरा कंट्रोल है
मेमोरी की ख़ास जानकारी में मौजूद कॉन्टेंट पर पूरा कंट्रोल आपका होता है. आपके पास नई जानकारी जोड़ने, ग़लत जानकारी को ठीक करने या ऐसी जानकारी को मिटाने का विकल्प है जिसे अब आपको सेव नहीं रखना है. मेमोरी की ख़ास जानकारी की सुविधा को किसी भी समय चालू या बंद किया जा सकता है.
अपनी सेटिंग में जाकर, किसी भी समय मेमोरी की ख़ास जानकारी को ऐक्सेस किया जा सकता है. इसके अलावा, मेमोरी की ख़ा��� जानकारी देखने के लिए, "तुम्हें मेरे बारे में क्या पता है?" प्रॉम्प्ट भी दिया जा सकता है.
आपके पास यह चुनने का विकल्प है कि Google अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए, Gemini Apps में की गई गतिविधि के डेटा में मौजूद आपके ऑडियो, Gemini के साथ की गई Live बातचीत के वीडियो, और शेयर की गई स्क्रीन से मिली जानकारी का इस्तेमाल करे या नहीं.
इस सेटिंग को चालू करने पर:
Google, अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने और उन्हें डेवलप करने (इसमें जनरेटिव एआई मॉडल को ट्रेनिंग देना भी शामिल है) के लिए, Gemini Apps में की गई गतिविधि के डेटा में मौजूद आपके ऑडियो, Gemini के साथ की गई Live बातचीत के वीडियो, और शेयर की गई स्क्रीन से मिली जानकारी का इस्तेमाल करता है. इस डेटा में, Gemini Apps में की गई गतिविधि में पहले से सेव किए गए और आने वाले समय में सेव होने वाले ऑडियो, Gemini के साथ की गई Live बातचीत के वीडियो, और शेयर की गई स्क्रीन से मिली जानकारी शामिल है.
इनमें से कुछ ऑडियो, Gemini के साथ की गई Live बातचीत के वीडियो, और शेयर की गई स्क्रीन से मिली जानकारी की समीक्षा मैन्युअल तरीक़े से की जाती है. आपकी निजता को सुरक्षित रखने के लिए, सेवा देने वाली कंपनियों के साथ जानकारी शेयर करने से पहले उसे आपके Google खाते से अलग कर दिया जाता है.
ध्यान रखें
- Gemini Apps को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि जब तक इन्हें चालू होने के निर्देश नहीं दिए जाते, तब तक ये स्टैंडबाय मोड में इंतज़ार करते हैं. उदाहरण के लिए, “Ok Google” कहे जाने का पता चलने पर ये ऐप्लिकेशन चालू हो जाते हैं. इनके चालू होने के कुछ सेकंड पहले से ऑडियो रिकॉर्डिंग शुरू हो सकती हैं.
- Gemini ग़लती से भी चालू हो सकता है. जैसे, जब इसे “Ok Google” जैसी कोई आवाज़ सुनाई दे. इस दौरान हुई रिकॉर्डिंग का भी इस्तेमाल किया जाता है, ताकि Gemini के ग़लती से चालू होने के मामले कम से कम किए जा सकें.
- वॉइस मैच के साथ Gemini का इस्तेमाल करने पर, आपकी आवाज़ का एक मॉडल, वॉइस मैच की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए कुछ समय तक इस्तेमाल किया जाता है.
- यह सेटिंग, अन्य सेवाओं में मौजूद आपकी सेटिंग से अलग है. जैसे, Gemini for Home सेटिंग, जिसका इस्तेमाल आवाज़, ऑडियो, और Gemini Live की रिकॉर्डिंग की मदद से Google की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है. Google Home पर की गई गतिविधि का इतिहास पर जाकर, इस सेटिंग को मैनेज किया जा सकता है.
आपका अपने डेटा पर पूरा कंट्रोल है
आपके पास इस सेटिंग को कभी भी बंद करने का विकल्प है. इसके अलावा, आप जब चाहें अपने ऑडियो, Gemini के साथ की गई Live बातचीत के वीडियो, और शेयर की गई स्क्रीन से मिली जानकारी को मैनेज करें और मिटाएँ.
इस सेटिंग को बंद करने पर:
आने वाले समय में, Gemini Apps में की गई गतिविधि के डेटा में सेव होने वाले आपके ऑडियो, Gemini के साथ की गई Live बातचीत के वीडियो, और शेयर की गई स्क्रीन से मिली जानकारी का इस्तेमाल हमारी सेवाओं और एआई मॉडल को बेहतर बनाने के लिए नहीं किया जाएगा. हालाँकि, ऐसा तब तक होगा, जब तक आप ख़ुद Google को सुझाव, राय या शिकायत के तौर पर यह डेटा न भेजें.
ध्यान रखें
- आगे भी आपके ऑडियो, Gemini के साथ की गई Live बातचीत के वीडियो, और शेयर की गई स्क्रीन से मिली जानकारी का इस्तेमाल, आपको जवाब देने और Gemini को सुरक्षित बनाने के लिए किया जाएगा.
- अन्य गतिविधि का डेटा, जैसे कि Gemini से की गई आपकी Live बातचीत की ट्रांसक्रिप्ट और अपलोड की गई फ़ाइलें, 'गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग' के दायरे में आती हैं. इस सेटिंग को कभी भी बंद किया जा सकता है.
- यह सेटिंग, अन्य सेवाओं में मौजूद आपकी सेटिंग से अलग है. उदाहरण के लिए, इसे बंद करने से Gemini for Home सेटिंग बंद नहीं होती, जिसका इस्तेमाल आवाज़, ऑडियो और Gemini Live की रिकॉर्डिंग की मदद से Google की सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए किया जाता है. Google Home पर की गई गतिविधि का इतिहास पर जाकर, इस सेटिंग को बंद किया जा सकता है.
ज़रूरी शर्तें पूरी करने और आपकी सेटिंग के आधार पर, Gemini आपकी अलग-अलग बातचीत से जुड़े ख़ास तथ्यों, दिलचस्पियों, और प्राथमिकताओं को याद रख सकता है, ताकि आपको नई चैट में वही बातें बार-बार न बतानी पड़ें. बस Gemini से ��ात करके उसे कोई भी जानकारी याद रखने के लिए कहें.
Gemini Apps, आपके निर्देशों (कुछ देशों/इलाक़ों में इसे "सेव की गई जानकारी" कहा जाता है) का इस्तेमाल करके, आपको ज़रूरत के मुताबिक़ अनुभव देते हैं. साथ ही, शेड्यूल की गई कार्रवाइयाँ और टास्क पूरे करने जैसे कामों में आपकी मदद करते हैं. यह डेटा तब तक सेव रहता है, जब तक आप इसे मिटा न दें. निर्देश सेव करने की सुविधा को कभी भी बंद किया जा सकता है. ज़्यादा जानें.
Gemini आपको मनमुताबिक़ अनुभव देने और काम (जैसे, टास्क) पूरे करने में आपकी मदद करने के लिए, Gemini Apps में की गई गतिविधि में मौजूद चैट इस्तेमाल करता है. इससे यह आपकी ज़रूरत के हिसाब से काम की जानकारी जनरेट कर पाता है. जानकारी याद रखने की सुविधा को चालू या बंद करने का तरीक़ा जानें.
जानकारी याद रखने की सुविधा चालू होने पर:
- Gemini आपको मनमुताबिक़ अनुभव देने के लिए, चैट के दौरान शेयर की गई संवेदनशील जानकारी का इस्तेमाल कर सकता है.
- आप चाहें, तो कुछ समय तक उपलब्ध रहने वाली चैट शुरू करें. इससे Gemini के साथ उस जानकारी पर चर्चा की जा सकेगी जो न तो यह याद रखेगा और न ही आपको मनमुताबिक़ अनुभव देने के लिए इस्तेमाल करेगा.
- आपके पास उपलब्ध मेमोरी की ख़ास जानकारी को देखने, उसमें बदलाव करने, और उसे मिटाने का विकल्प होता है.
- अगर आपको चाहिए कि Gemini पुरानी चैट का इस्तेमाल करके आपकी दिलचस्पी के हिसाब से अनुभव न दे, तो उस चैट को मिटा दें.
साइन आउट रहते हुए Gemini Apps का इस्तेमाल करने पर, Google आपके आईपी पते और ब्राउज़र टाइप वग़ैरह की जानकारी Google की निजता नीति के मुताबिक़ प्रोसेस करता है. आपका यह डेटा आपके Google खाते से जुड़ा नहीं होता. ऐसे में, Gemini Apps के निजता नोटिस में बताए गए नियम लागू नहीं होते.
जगह और अन्य अनुमतियों के बारे में जानकारी
Gemini Apps, जगह की कौनसी जानकारी इकट्ठा करते हैं, क्यों इकट्ठा करते हैं, और उसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है?Gemini Apps का इस्तेमाल क��ने पर, आपके डिवाइस की जगह की जानकारी इकट्ठा की जाती है. इससे Gemini Apps आपके सवाल के हिसाब से सही जवाब दे पाते हैं. जैसे, "मौसम कैसा है?" प्रॉम्प्ट का जवाब देने के लिए, Gemini Apps को आपकी जगह की जानकारी की ज़रूरत होगी.
Gemini Apps को जगह की जानकारी कहाँ से मिलती है और उसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है
Gemini Apps आपके डिवाइस की जगह की जानकारी अलग-अलग सोर्स से इकट्ठा करते हैं. Gemini Apps आपके आईपी पते से मिली सामान्य इलाक़े की जानकारी का इस्तेमाल डिफ़ॉल्ट रूप से करते हैं. इसके अलावा, वे आपके Google खाते में सेव किए गए घर या ऑफ़िस के पते का इस्तेमाल करके, "मौसम कैसा है?" जैसे प्रॉम्ट का बेहतर जवाब दे सकते हैं.
आपकी अनुमति मिलने पर, Gemini Apps आपके डिवाइस की जगह की सटीक जानकारी का डेटा भी प्रोसेस करते हैं. उदाहरण के लिए, “मेरे आस-पास सबसे नज़दीक में कॉफ़ी शॉप कहाँ है?” जैसे प्रॉम्प्ट का बेहतर जवाब देने के लिए, Gemini Apps आपके डिवाइस की जगह की सटीक जानकारी का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर Google ऐप्लिकेशन में जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग बंद होगी, तो Gemini आपका अनुरोध पूरा करने के लिए Google Maps जैसी Google की किसी अन्य सेवा से भी आपकी जगह की सटीक जानकारी ले सकता है
Google, आपकी जगह की जानकारी और आपकी जगह की सटीक जानकारी का डेटा इस्तेमाल करता है. ऐसा Gemini Apps के निजता नोटिस में बताए गए मक़सदों के लिए और क़ानूनी आधार पर किया जाता है. जगह की जानकारी से जुड़े डेटा के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, g.co/privacypolicy/location पर जाएँ.
अगर जगह की सटीक जानकारी उपलब्ध है, तो Gemini Apps उसे Google की अन्य सेवाओं, जैसे कि Google Maps ��े साथ ��ेयर कर सकते हैं. ऐसा आपके अनुरोध को पूरा करने के लिए किया जाता है. Google की जिस सेवा को आपकी जगह की जानकारी का डेटा मिलता है वह उसका इस्तेमाल, Google की निजता नीति के मुताबिक़ करती है.
Google ऐप्लिकेशन में जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग बंद होने के बावजूद, Gemini आपका अनुरोध पूरा करने के लिए, Google Maps जैसी Google की किसी अन्य सेवा से आपकी जगह की सटीक जानकारी ले सकता है.
जगह की जानकारी का डेटा कैसे सेव किया जाता है
- आपकी अनुमति से, आपके डिवाइस या ब्राउज़र के ज़रिए जगह की जो सटीक जानकारी ली जाती है वह Gemini Apps में की गई गतिविधि में सेव नहीं होती.
- Gemini Apps में की गई गतिविधि में, जगह की जानकारी को एक सामान्य इलाक़े के डेटा के तौर पर सेव किया जाता है. सामान्य इलाक़ा 3 वर्ग किलोमीटर से बड़ा होता है. इसके दायरे में कम से कम 1,000 उपयोगकर्ता आते हैं. ऐसे में, आपके प्रॉम्प्ट से मिली सामान्य इलाक़े की जानकारी से आपकी पहचान ज़ाहिर नहीं होती और आपकी निजता को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलती है. इसका मतलब है कि आम तौर पर, एक सामान्य इलाक़ा 3 वर्ग किलोमीटर से काफ़ी बड़ा होता है, जो शहरों से बाहर तक फैला होता है.
अपने डेटा को कंट्रोल और मैनेज करने का तरीक़ा
ये काम कभी भी किए जा सकते हैं:
- Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन और Google Maps जैसे मोबाइल ऐप्लिकेशन के लिए, जगह की जानकारी की अनुमतियाँ मैनेज करना. डिवाइस की जगह की जानकारी की सेटिंग मैनेज करने और Gemini को डिवाइस असिस्टेंट के तौर पर सेट करने पर, मोबाइल की अनुमतियाँ मैनेज करने का तरीक़ा जानें.
- Gemini Apps में की गई गतिविधि को देखना और उसे मिटाना. Gemini Apps में की गई गतिविधि का डेटा मैनेज करने का तरीक़ा जानें.
ज़रूरी बातें
अगर आपके प्रॉम्प्ट या उनके जवाबों में जगह की जानकारी का ज़िक्र होगा, तो वह आपकी चैट में सेव की जा सकती है. उदाहरण के लिए, अगर आपने Gemini Apps से “मेरे आस-पास” के रेस्टोरेंट के बारे में पूछा और जवाब में आपके शहर का ज़िक्र होता है, तो वह जानकारी सेव की जा सकती है. आपके पास, Gemini Apps में की गई अपनी गतिविधि को मैनेज करने और मिटाने का विकल्प हमेशा होता है.
देखें कि क्या Gemini Apps के पास आपकी जगह की सटीक जानकारी का ऐक्सेस है और क्या वे इसका इस्तेमाल कर रहे हैं.
यह देखने के लिए यहाँ जाएँ:
- Gemini का वेब ऐप्लिकेशन
- Android डिवाइस पर Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन
- iPhone या iPad पर Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन
- Wear OS के साथ काम करने वाली स्मार्टवॉच पर Gemini
- Chrome में Gemini
- Google की सुविधाओं वाली कार
भले ही ऊपर बताई गई जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग बंद हों, Gemini आपका अनुरोध पूरा करने के लिए, Android Auto जैसी किसी Google सेवा से आपकी जगह की सटीक जानकारी ले सकता है. Android Auto में जगह की सटीक जानकारी की सेटिंग बंद करने का तरीक़ा जानें.
Google Messages में Gemini
Google Messages में Gemini, आपकी जगह की सटीक जानकारी ऐक्सेस नहीं कर सकता. Google Messages में Gemini की सुविधा की उपलब्धता के बारे में जानें.
अपनी जगह की जानकारी और उसे मैनेज करने के तरीक़े के बारे में ज़्यादा जानें.
Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन (Android पर)
Gemini को Google ऐप्लिकेशन होस्ट करता है. भले ही, आपने Gemini ऐप्लिकेशन डाउनलोड किया हो. Google ऐप्लिकेशन के लिए दी गई अनुमतियों के आधार पर Gemini और Google ऐप्लिकेशन, आपके डिवाइस पर मौजूद अलग-अलग सुविधाओं और उसकी क्षमताओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. जैसे, कैमरा, माइक्रोफ़ोन, संपर्क या जगह की जानकारी. इन अनुमतियों को देखने और मैनेज करने के लिए:
- Google ऐप्लिकेशन
को दबाकर रखें.
- ऐप्लिकेशन की जानकारी
अनुमतियाँ पर टैप करें.
- अनुमति की सेटिंग बदलने के लिए, उस पर टैप करें. इसके बाद, अनुमति दें या अनुमति न दें विकल्प चुनें.
आपके लिए विकल्प
यह कंट्रोल किया जा सकता है कि Gemini, कार्रवाइयाँ करने से पहले आपसे कितनी बार अनुमति माँगे. अपनी सुविधा के हिसाब से इनमें से कोई सेटिंग चुनें: “अनुमति न दें,” “एक बार अनुमति दें,” “इस चैट के लिए अनुमति दें,” और “हमेशा के लिए अनुमति दें.” इन्हें किसी भी समय बदला जा सकता है. अनुमति की सेटिंग को मैनेज और कंट्रोल करने का तरीक़ा जानें.
अपलोड
Google, अपलोड की गई इमेज का इस्तेमाल कैसे करता है?प्रॉम्ट में इमेज शामिल करने पर क्या होता है
प्रॉम्प्ट के साथ कोई इमेज जोड़कर, Gemini से उसके बारे में सवाल पूछे जा सकते हैं, उसमें बदलाव किए जा सकते हैं या उसका इस्तेमाल करके कोई दूसरा कॉन्टेंट, जैसे कि वीडियो बनाया जा सकता है. जब प्रॉम्प्ट के साथ कोई इमेज जोड़ी जाती है या "इस स्क्रीन के बारे में सवाल पूछें" जैसी किसी सुविधा का इस्तेमाल करके स्क्रीनशॉट शामिल किया जाता है, तो Gemini Apps उस इमेज को समझने और उसमें दिख रहे टेक्स्ट को पढ़ने के लिए Google Lens टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल करते हैं. Google इस जानकारी का इस्तेमाल, अन्य प्रॉम्प्ट की तरह ही Gemini Apps के निजता नोटिस के मुताबिक़ करता है.
Google Photos जैसे कनेक्ट किए गए किसी मीडिया गैलरी ऐप्लिकेशन से कोई फ़ोटो या वीडियो, Gemini Apps के साथ शेयर करने पर उसे Gemini Apps के निजता नोटिस के मुताबिक़ प्रोसेस किया जाता है. उदाहरण के लिए, अगर स्क्रीन पर की जाने वाली कार्रवाइयों या Gemini में अपलोड करने की सुविधा का इस्तेमाल करके, किसी मीडिया गैलरी ऐप्लिकेशन से कोई फ़ोटो या वीडियो Gemini Apps के साथ शेयर किया जाता है, तो उसका इस्तेमाल Google की सेवाओं को बेहतर बनाने में किया जाता है. इस काम में समीक्षा करने वाले लोगों की मदद ली जाती है. हालाँकि, आपकी फ़ोटो या वीडियो के इस्तेमाल के लिए ज़रूरी है कि आपने गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग चालू कर रखी हो. गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग के बारे में ज़्यादा जानें.
Gemini में कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन
Gemini, कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन, और अन्य सेवाओं के बीच शेयर किए गए मेरे डेटा का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?Gemini, कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन और अन्य सेवाओं का इस्तेमाल कर सकता है. इससे वह आपकी ज़रूरत के हिसाब से जवाब दे सकता है, आपके लिए जानकारी खोज सकता है, और ज़्यादा से ज़्यादा काम पूरे करने में आपकी मदद कर सकता है. जैसे, Google Workspace या Google Photos से कनेक्ट करने पर, Gemini का इस्तेमाल करके अपने ईमेल या फ़ोटो में मौजूद जानकारी पाई जा सकती है. अगर आपने फ़्लाइट और होटल के बारे में सुझाव माँगे हैं, तो Gemini आपकी ज़रूरत के हिसाब से मदद करने के लिए, Google फ़्लाइट और Google पर होटल सेक्शन में सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध जानकारी का इस्तेमाल कर सकता है.
किस तरह का डेटा शेयर किया जाता है
Gemini, कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन, और Google की अन्य सेवाओं के बीच जो डेटा शेयर होता है उसके दायरे में यह जानकारी आती है:
- Gemini के साथ की गई आपकी चैट से मिली जानकारी
- आपके डिवाइस और प्राथमिकताओं (जैसे, भाषा) के बारे में जानकारी
- आपकी जगह की जानकारी
- कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन से मिली जानकारी और कॉन्टेंट (जैसे, ईमेल, फ़ाइलें, इवेंट, फ़ोटो, और वीडियो)
आपका डेटा कैसे इस्तेमाल किया जाता है
Gemini, कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन से मिले डेटा का इस्तेमाल Gemini Apps के निजता नोटिस के मुताबिक़ करता है. इसमें आपकी ज़रूरत के हिसाब से जवाब देना, आपके लिए जानकारी खोजना, और ज़्यादा से ज़्यादा काम करने में आपकी मदद करना शामिल है. अगर आपने चुनिंदा ज़रूरी शर्तें पूरी की हैं और कनेक्ट किए गए कुछ ऐप्लिकेशन से मनमुताबिक़ अनुभव पाने का विकल्प चुना है, तो Google उन ऐप्लिकेशन से मिले डेटा का भी इस्तेमाल करता है. इससे आपको Gemini पर मनमुताबिक़ अनुभव देने में मदद मिलती है. साथ ही, Gemini Spark या Chrome में Gemini जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करते समय, आपके कई काम आसान बनाए जाते हैं.
Gemini, Google की दूसरी सेवाओं के साथ जो डेटा शेयर करता है उसे Google की निजता नीति के मुताबिक़ इस्तेमाल किया जाता है. इसी नीति के तहत, प्रॉडक्ट को और बेहतर बनाने के लिए भी डेटा का इस्तेमाल होता है. जब Gemini से कामों को पूरा करने के लिए कहा जाता है, तब वह आपकी ओर से ज़रूरी डेटा को अन्य सेवाओं के साथ शेयर करता है. इससे आपके काम पूरे करने में मदद मिलती है. तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन, Gemini से मिले डेटा का इस्तेमाल अपनी निजता नीतियों और शर्तों के मुताबिक़ करते हैं.
कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन को मैनेज करने का तरीक़ा
'कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन' सेटिंग में जाकर, किसी ऐप्लिकेशन को कनेक्ट और डिसकनेक्ट किया जा सकता है. यह कंट्रोल करने का तरीक़ा जानें कि Gemini किन ऐप्लिकेशन के साथ काम करे.
आपके Android फ़ोन या टैबलेट पर कनेक्ट किए गए कुछ ऐप्लिकेशन, जैसे कि फ़ोन, मैसेज, WhatsApp, और डिवाइस असिस्टेंस हमेशा उपलब्ध रहते हैं. चाहे आपने गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग चालू की हो या बंद. फ़िलहाल, Google Workspace जैसे कनेक्ट किए गए अन्य ऐप्लिकेशन, गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग बंद होने पर उपलब्ध नहीं होते. इस सेटिंग को फिर से चालू करने पर, Gemini को पहले से कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन का ऐक्सेस फिर से मिल जाता है.
ऐप्लिकेशन डिसकनेक्ट करना और डेटा मिटाना
- 'कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन' सेटिंग में जाकर ऐप्लिकेशन को डिसकनेक्ट करने का तरीक़ा जानें.
- कनेक्ट किए गए किसी ऐप्लिकेशन को डिसकनेक्ट करने या उसमें मौजूद डेटा को मिटाने से, Gemini Apps में की गई गतिविधि का डेटा नहीं मिटता.
- आपके पास Gemini Apps में की गई अपनी गतिविधि के डेटा को मैनेज करने और मिटाने का विकल्प हमेशा होता है.
- Gemini जिन ऐप्लिकेशन के साथ डेटा शेयर करता है वे उसका रखरखाव अपनी नीतियों के मुताबिक़ करते हैं. Gemini Apps में की गई गतिविधि का डेटा मिटाने से, अन्य ऐप्लिकेशन को Gemini से मिला डेटा नहीं मिटता. इस बारे में ज़्यादा जानें कि Google की सेवाएँ इकट्ठा किए गए डेटा का रखरखाव कैसे करती हैं.
- जानें कि कनेक्ट किए गए किसी ऐप्लिकेशन से वह जानकारी कैसे मिटाएँ जिसे Gemini ने आपके बारे में सेव करके रखा है. अगर कनेक्ट किए गए किसी ऐप्लिकेशन में मौजूद डेटा (जैसे, Gmail में कोई ईमेल या Google Photos में कोई फ़ोटो) को मिटाया या अपडेट किया जाता है, तो Gemini में वह बदलाव दिखने में कुछ दिन लग सकते हैं.
अहम जानकारी
- अगर आपने Gemini Apps को कहा है कि वे अन्य सेवाओं में शेयर किए गए कॉन्टेंट में बदलाव करें या शेयर किए गए डिवाइस को कंट्रोल करें, तो ये कार्रवाइयाँ उन सभी लोगों को दिख सकती हैं जिनके पास शेयर किए गए कॉन्टेंट या डिवाइस का ऐक्सेस है.
- किसी कस्टम ऐप्लिकेशन को कनेक्ट करने के लिए, तीसरे पक्ष का कस्टम मॉडल कॉन्टेक्स्ट प्रोटोकॉल (एमसीपी) सर्वर जोड़ने से पहले, यह ज़रूर पक्का कर लें कि आपको उस तीसरे पक्ष पर भरोसा हो और यह पता हो कि वह सर्वर क्या-क्या काम कर सकता है. Google इन सर्वर को कंट्रोल, मॉनिटर या सुरक्षित नहीं करता.
पर्सनल इंटेलिजेस इस्तेमाल करने की ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले उपयोगकर्ता Google के अलग-अलग ऐप्लिकेशन को Gemini से कनेक्ट कर सकते हैं. वे ऐसा करके अपनी दिलचस्पी के हिसाब से एक नया और बेहतर अनुभव पा सकते हैं, जो Gemini में पहले नहीं मिलता था. कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन से मिले डेटा के आधार पर मनमुताबिक़ अनुभव पाने की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.
कौनसा डेटा इकट्ठा और प्रोसेस किया जाता है
Gemini से कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके कॉल करने या मैसेज भेजने पर, Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन आपका इस तरह का डेटा इकट्ठा और इस्तेमाल करेगा:
- Gemini Apps में की गई गतिविधि का डेटा (अगर उपलब्ध हो)
- डिवाइस का कॉल और मैसेज लॉग
- संपर्क जानकारी
- डिवाइस और सेटिंग की जानकारी
अगर आपने पहले कॉल करने या मैसेज भेजने के लिए Google Assistant का इस्तेमाल किया था, तो पिछले 90 दिनों तक Google Assistant से अनुरोधों का सेव किया गया इतिहास (जैसे, “सुनीता को मैसेज भेजो”) आपकी वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि से Gemini Apps में की गई गतिविधि में इंपोर्ट किया जा सकता है. इस बारे में ज़्यादा जानें कि Gemini Apps को Google की सेवाओं से कैसे मदद मिलती है.
डेटा का इस्तेमाल कैसे किया जाता है
कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन की मदद से कॉल करने और मैसेज भेजने के लिए, Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन आपके डेटा का इस्तेमाल इन कामों के लिए कर सकता है:
- सबसे काम का कॉलिंग या मैसेजिंग ऐप्लिकेशन चुनना और
- सही संपर्क से कनेक्ट करने में मदद करना.
Google, Gemini ऐप्लिकेशन में बनाए और भेजे गए मैसेज का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन नहीं करता.
अपने डेटा को कंट्रोल और मैनेज करने का तरीक़ा
- अगर कॉल या मैसेज करने के लिए, Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन को अपनी गतिविधि का डेटा इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देनी है, तो Gemini Apps में की गई गतिविधि वाली सेटिंग में जाकर इस डेटा को कभी भी मिटाया जा सकता है.
- 'कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन' सेटिंग में जाकर, कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप्लिकेशन को कभी भी डिसकनेक्ट किया जा सकता है. Gemini में कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन मैनेज करने का तरीक़ा जानें.
- गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग बंद होने के बावजूद, Gemini के साथ काम करने वाले कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप्लिकेशन इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
- गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग बंद होने पर, स्मार्टवॉच पर कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप्लिकेशन इस्तेमाल नहीं किए जा सकते.
अहम जानकारी: Google Assistant की सेटिंग, Gemini से कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन पर लागू नहीं होती हैं. जैसे, लॉक स्क्रीन पर Assistant की सुविधा वाली सेटिंग.
Gemini में Tasks
Gemini, रिमोट ब्राउज़र और रिमोट कंप्यूटर के ज़रिए मेरे डेटा का इस्तेमाल कैसे करता है?Gemini को कोई टास्क असाइन करने पर, यह आपके टास्क पूरे करने और कोड को रन करने के लिए, रिमोट ब्राउज़र या रिमोट कंप्यूटर का इस्तेमाल कर सकता है. यह सुविधा सिर्फ़ तब उपलब्ध होती है, जब गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग चालू हो और आपके टास्क से जुड़ी गतिविधि को Gemini Apps में की गई गतिविधि के डेटा में मैनेज किया जा सकता हो. Gemini में Tasks के बारे में ज़्यादा जानें (इसे पहले Spark कहा जाता था).
macOS पर Gemini ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके Gemini को कोई टास्क असाइन करने पर, Gemini उन लोकल फ़ाइलों के साथ भी सीधे तौर पर इंटरैक्ट कर सकता है जिन्हें आपने कनेक्ट किए गए फ़ोल्डर में जोड़ने के लिए चुना है. उदाहरण के लिए, Gemini आपकी लोकल फ़ाइलों में बदलाव कर सकता है और उन्हें व्यवस्थित कर सकता है. macOS पर Gemini में Tasks के बारे में ज़्यादा जानें.
किस डेटा को प्रोसेस किया जाता है
Gemini को कोई टास्क असाइन करने पर, उसे पूरा करने के लिए यह आपके टास्क, शेड्यूल, स्किल, रिमोट ब्राउज़र, रिमोट कंप्यूटर, और किसी अन्य उपलब्ध सोर्स से मिली जानकारी का इस्तेमाल करता है. जैसे, कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन, कनेक्ट किए गए फ़ोल्डर, पर्सनल इंटेलिजेंस की सुविधा, और उन वेबसाइटों से मिली जानकारी जिनके साथ Gemini इंटरैक्ट करता है. इनमें वे वेबसाइटें भी शामिल हैं जिनमें आपने लॉग इन किया है.
- रिमोट ब्राउज़र: Gemini आपके ब्राउज़र सेशन से मिली जानकारी को प्रोसेस करता है. जैसे, कुकी में मौजूद आपकी वेबसाइट की पुष्टि करने की जानकारी और पेज का कॉन्टेंट.
- रिमोट कंप्यूटर: Gemini आपके टास्क से जुड़ी .md फ़ाइलों, कोड, और अन्य जानकारी को सेव करता है और उनमें मौजूद निर्देशों को रन करता है. सेव की गई इस जानकारी में, आपको संवेदनशील लगने वाला डेटा भी हो सकता है. यह डेटा, पर्सनल इंटेलिजेंस की सुविधा और कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन जैसे उन सोर्स से इकट्ठा किया जाता है जिनका इस्तेमाल, Gemini ने आपके टास्क समझने और उन्हें पूरा करने के लिए किया हो.
इस डेटा का इस्तेमाल, Gemini Apps के निजता नोटिस के मुताबिक़ किया जाता है. इस डेटा की मदद से, आगे होने वाली चैट में आपके लिए रिमोट ब्राउज़र और रिमोट कंप्यूटर के इस्तेमाल को भी आसान बनाया जाता है. Gemini की Task सेटिंग में जाकर, इस डेटा को कभी भी मिटाया जा सकता है.
किस तरह का डेटा शेयर किया जाता है
आपके टास्क पूरे करने के लिए, Gemini अन्य सेवाओं और तीसरे पक्षों के साथ ज़रूरी जानकारी शेयर करेगा. कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन या रिमोट ब्राउज़र की मदद से किए जा रहे टास्क के लिए भी ऐसा होगा. इसमें आपका नाम, पता या ऐसी जानकारी शामिल हो सकती है जो शायद आपको संवेदनशील लगे. इस जानकारी में कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन, कनेक्ट किए गए फ़ोल्डर, और रिमोट कंप्यूटर फ़ाइलों का डेटा भी हो सकता है.
अपने डेटा को कंट्रोल और मैनेज करने का तरीक़ा
रिमोट ब्राउज़र: रिमोट ब्राउज़र पर Gemini की कार्रवाइयों को रोकने के लिए, प्रॉम्प्ट के लिए बने टेक्स्ट बॉक्स में जाकर, रोकें को चुनें या रिमोट ब्राउज़र में जाकर, कंट्रोल में लें
को चुनें. Gemini के ब्राउज़र सेशन का कंट्रोल पाने का तरीक़ा जानें.
Task की सेटिंग में जाकर, रिमोट ब्राउज़र का डेटा मिटाया भी जा सकता है. ऐसा करने पर, आ���को रिमोट ब्राउज़र में मौजूद सभी साइटों से साइन आउट कर दिया जाएगा.
रिमोट कंप्यूटर: आपके पास सीधे Task की सेटिंग में जाकर, कोड रन करने के इतिहास और फ़ाइलों को मैनेज या मिटाने का विकल्प है.
- आपके रिमोट ब्राउज़र डेटा और रिमोट कंप्यूटर डेटा को मिटा दिया जाता है.
- आपके शेड्यूल और टास्क ��ोक दिए जाते हैं, लेकिन उन्हें मिटाया नहीं जाता.
- आपकी चैट नहीं मिटाई जाती हैं. हालाँकि, Gemini Apps में की गई गतिविधि में जाकर, उन्हें कभी भी मैनेज किया जा सकता है.
- macOS पर Gemini में Tasks के पास, कनेक्ट किए गए फ़ोल्डर में मौजूद लोकल फ़ाइलों का ऐक्सेस नहीं रहेगा.
- Gemini, रोके गए टास्क और शेड्यूल अपने-आप फिर से शुरू कर देगा.
Gemini Live
Google, Gemini Live का डेटा कैसे इस्तेमाल करता है?Gemini के साथ हुई आपकी Live बातचीत की रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्ट के साथ-साथ, इस सुविधा के साथ शेयर किया गया अन्य कॉन्टेंट Gemini Apps के निजता नोटिस के मुताबिक़ प्रोसेस किया जाता है. साथ ही, अगर गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग चालू है, तो इस डेटा को Gemini Apps में की गई गतिविधि में सेव किया जाता है. आपके पास, Gemini Apps में की गई अपनी गतिविधि को मैनेज करने और मिटाने का विकल्प हमेशा है.
गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग बंद होने पर, Gemini के साथ की गई आपकी Live बातचीत का डेटा 72 घंटों के लिए आपके Google खाते में सेव होता है. ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि Google आपको यह सेवा दे सके और आपसे मिले सुझाव, शिकायत या राय को प्रोसेस कर सके. ज़्यादा जानें.
Gemini के साथ की गई Live बातचीत की ट्रांसक्रिप्ट और अपलोड की गई फ़ाइलें
गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग चालू होने पर, Gemini Live के साथ की गई आपकी बातचीत की ट्रांसक्रिप्ट और शेयर की गई फ़ाइलों का इस्तेमाल, एआई मॉडल और Google की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है. गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग के बारे में ज़्यादा जानें.
Gemini के साथ की गई Live बातचीत का ऑडियो, वीडियो, और स्क्रीन शेयर करके दिखाया गया कॉन्टेंट
Google की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए, Gemini से की गई आपकी Live बातचीत के ऑडियो, वीडियो, और स्क्रीन शेयर करके दिखाए गए कॉन्टेंट को डिफ़ॉल्ट रूप से इस्तेमाल नहीं किया जाता. इस सेटिंग को कभी भी बदलने के तरीक़े के बारे में ज़्यादा जानें.
कृपया दूसरों की निजता का सम्मान करें और Live बातचीत में उन्हें रिकॉर्ड या शामिल करने से पहले, उनकी अनुमति लें.
Chrome में Gemini
Chrome में Gemini का इस्तेमाल करने पर, मेरे डेटा का क्या होगा?Chrome में Gemini की सुविधा का इस्तेमाल करने पर, Gemini आपके मौजूदा टैब के साथ-साथ उन सभी टैब के कॉन्टेंट और यूआरएल को इकट्ठा करके प्रोसेस करता है जिन्हें आपने उसके साथ शेयर किया है. अगर Chrome में Gemini का इस्तेमाल करके, Chrome पर देखे गए पेजों को खोजा जाता है, तो Gemini आपके इतिहास में मौजूद उन पेजों से जुड़े यूआरएल भी इकट्ठा करेगा. Gemini, पेज के उस कॉन्टेंट का भी इस्तेमाल करता है जो हो सकता है स्क्रीन पर आपको न दिखे.
डेटा को कैसे स्टोर किया जाता है
'Chrome में Gemini' का इस्तेमाल करते हुए जिन वेबसाइट पर विज़िट किया जाता है और जो भी ऑडियो या फ़ाइलें शेयर की जाती हैं उनसे जुड़ी जानकारी, Gemini Apps में की गई गतिविधि के डेटा में सेव हो जाती है. हालाँकि, इसके लिए गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग चालू होना ज़रूरी है. वेब पेज के कॉन्टेंट से जुड़ी जानकारी कुछ समय के लिए आपके Google खाते से रिकॉर्ड होगी. साथ ही, यह Gemini Apps में की गई आपकी गतिविधि में नहीं दिखेगी.
अपने डेटा को कंट्रोल और मैनेज करने का तरीक़ा
आपके पास अपने मौजूदा टैब और किसी भी अन्य टैब को Gemini के साथ शेयर करने से रोकने का विकल्प होता है. ज़्यादा जानें.
Android ऐप्लिकेशन में स्क्रीन ऑटोमेशन की सुविधा
Android ऐप्लिकेशन में काम पूरे करने के लिए, जब Gemini स्क्रीन ऑटोमेशन का इस्तेमाल करता है, तो मेरा डेटा कैसे मैनेज होता है?आपके डिवाइस पर मौजूद कुछ ऐप्लिकेशन के लिए स्क्रीन ऑटोमेशन का इस्तेमाल करके, Gemini रोज़मर्रा के कई काम आसान बना सकता है.. जैसे, आपके लिए कुछ ऑर्डर करना या राइड बुक करना.
आपका अपने डेटा पर पूरा कंट्रोल है
Gemini से ग़लतियाँ हो सकती हैं. आपकी ओर से की जान�� वाली कार्रवाइयों की ज़िम्मेदारी आपकी है. इसलिए, इसकी गतिविधि पर नज़र रखें. आपके पास इसे रोकने, इसकी प्रोग्रेस देखने, और इसे कंट्रोल करने का विकल्प है.
ध्यान रखें
ऑटोमेशन के दौरान, Gemini आपके ऐप्लिकेशन में दिख रही किसी भी जानकारी के स्क्रीनशॉट लेता है. अगर गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग चालू है, तो समीक्षा करने वाले लोग इन स्क्रीनशॉट की समीक्षा करते हैं, ताकि इनका इस्तेमाल Google की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जा सके. Gemini से चैट के दौरान, लॉगिन या पेमेंट से जुड़ी कोई जानकारी न डालें.
आपातकालीन स्थितियों में या संवेदनशील जानकारी से जुड़े कामों के लिए, स्क्रीन ऑटोमेशन का इस्तेमाल न करें. स्क्रीन ऑटोमेशन की सुविधा बंद होने पर भी, कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन के साथ Gemini का इस्तेमाल किया जा सकता है. कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन की सेटिंग के बारे में ज़्यादा जानें.
इस बारे में ज़्यादा जानें कि स्क्रीन ऑटोमेशन की मदद से Gemini आपके काम कैसे आसान बना सकता है.
एजेंटिक कॉलिंग की सुविधा
Gemini की एजेंटिक कॉलिंग सुविधा का इस्तेमाल करने पर, मेरे डेटा का क्या होगा?ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले Pixel डिवाइसों पर, Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन आपकी तरफ़ से कॉल कर सकता है, ताकि आपके काम आसान हो सकें. जैसे, किसी रेस्टोरेंट में टेबल बुक करना या स्टोर में प्रॉडक्ट की उपलब्धता का पता लगाना. Gemini की मदद से कॉल करने का तरीक़ा जानें.
इस पर आपका पूरा कंट्रोल होता है कि Gemini कॉल पर कौनसी जानकारी शेयर करेगा
कॉल करने से पहले, Gemini आपसे उस जानकारी की पुष्टि करेगा जिसे वह दूसरे पक्ष के साथ शेयर करने वाला है. जानकारी क्या होगी, यह काम के आधार पर तय होगा. इसमें आपका नाम, ईमेल पता, फ़ोन नंबर या आपका अनुरोध पूरा करने के लिए ज़रूरी अन्य जानकारी हो सकती है. Gemini के कॉल शुरू करने से पहले, आपके लिए इस जानकारी को देखना और सहमति देना ज़रूरी है.
कॉल के दौरान, Gemini आपकी संवेदनशील निजी जानकारी शेयर नहीं करेगा. जैसे, क्रेडिट कार्ड नंबर, पासवर्ड या स्वास्थ्य की जानकारी.
डेटा का इस्तेमाल कैसे किया जाता है
Google, इन कॉल की ट्रांसक्रिप्ट का इस्तेमाल करके कॉल की ख़ास जानकारी जनरेट करता है. साथ ही, इसे Gemini ऐप्लिकेशन में आपकी पिछली कॉल गतिविधि में दिखाता है. हम इन ऑडियो रिकॉर्डिंग या ट्रांसक्रिप्ट का इस्तेमाल, Google के एआई मॉडल को ट्रेन करने के लिए नहीं करते.
डेटा को कैसे स्टोर किया जाता है
- Google के सर्वरों पर: ट्रांसक्रिप्ट को Google के सर्वरों पर भेजा जाता है और वहाँ उन्हें सुरक्षित तरीक़े से सेव किया जाता है. Google अपने सर्वरों पर आपकी ऑडियो रिकॉर्डिंग सेव नहीं रखता.
- आपके डिवाइस पर: कॉल की ट्रांसक्रिप्ट और ऑडियो रिकॉर्डिंग की एक कॉपी, आपके डिवाइस पर Phone by Google ऐप्लिकेशन के कॉल इतिहास में सेव की जाती है.
आपका अपने डेटा पर पूरा कंट्रोल है
- आपकी कॉल गतिविधि का डेटा 'Gemini Apps में की गई गतिविधि' में सेव होता है. इसका इस्तेमाल Gemini Apps के निजता नोटिस के मुताबिक़ किया जाता है. इस डेटा को किसी भी समय देखा और मिटाया जा सकता है. Gemini Apps में की गई गतिविधि के डेटा को मिटाने का तरीक़ा जानें.
- सीधे Phone by Google ऐप्लिकेशन में जाकर भी, कॉल इतिहास, ट्रांसक्रिप्ट, और रिकॉर्डिंग मिटाई जा सकती हैं.
Shopping
Gemini से Google शॉपिंग कार्ट में आइटम जोड़ने पर, मेरे डेटा का क्या होगा?Gemini से Google शॉपिंग कार्ट में प्रॉडक्ट जोड़ने पर, कार्ट और ऑर्डर का डेटा आपके Google Wallet में सेव हो जाता है. इस डेटा का इस्तेमाल, Google की सेवा की शर्तों और निजता नीति के मुताबिक किया जाता है. साथ ही, इसका इस्तेमाल Wallet की आपकी सेटिंग के मुताबिक भी किया जाता है. जैसे, आपको दिलचस्पी के हिसाब से अनुभव देने और विज्ञापन दिखाने के लिए (आपकी सेटिंग के आधार पर).
अपने डेटा को कंट्रोल और मैनेज करने का तरीक़ा
Gemini में, 'कार्ट और मेरे ऑर्डर' की सेटिंग के ज़रिए, Google शॉपिंग कार्ट को कभी भी ऐक्सेस किया जा सकता है.
Google Wallet में अपने डेटा और निजता को मैनेज करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.
Gemini से कोई ख़रीदारी करने के लिए Google Pay का इस्तेमाल करने पर, लेन-देन का इतिहास Google Pay से जुड़ी मेरी गतिविधि में सेव हो जाता है. इस डेटा का इस्तेमाल, Google Payments के निजता नोटिस के मुताबिक किया जाता है. साथ ही, इसका इस्तेमाल Google Pay और Google Wallet की आपकी सेटिंग के मुताबिक किया जाता है. जैसे, आपको दिलचस्पी के हिसाब से अनुभव देने और विज्ञापन दिखाने के लिए (आपकी सेटिंग के आधार पर).
अपने डेटा को कंट्रोल और मैनेज करने का तरीक़ा
Google Wallet की वेबसाइट पर जाकर, कभी भी अपने लेन-देन का इतिहास देखा जा सकता है.
इस बारे में ज़्यादा जानें कि Gemini, ख़रीदारी करने में आपकी कैसे मदद कर सकता है.
Google Labs के Gems
Google Labs के Gems से इंटरैक्ट करने पर, मेरे डेटा का क्या होगा?अब Gemini Apps या opal.google पर जाकर, Google Labs के Gems को ऐक्सेस किया जा सकता है और उन्हें ढूँढा जा सकता है.
Google Labs के Gems, एआई की मदद से काम करने वाले ऐसे मिनी-ऐप्लिकेशन होते हैं जिनमें एक कस्टम वर्कफ़्लो होता है. ये Gems बनाए, बदले, और शेयर किए जा सकते हैं. Google Labs के Gems के साथ इंटरैक्ट करने का मतलब है कि Opal का इस्तेमाल किया जा रहा है. यह Google Labs का एक एक्सपेरिमेंट है.
अहम जानकारी: Opal, Google Labs का एक एक्सपेरिमेंट है. यह Gemini Apps का हिस्सा नहीं है. इसका मतलब है कि Opal का इस्तेमाल करने पर आपकी गतिविधि का डेटा, Gemini Apps पर की गई आपकी गतिविधि के डेटा में नहीं दिखता है. साथ ही, इसे Gemini के Workspace से कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन की सेटिंग से कंट्रोल नहीं किया जाता है. इस पर Gemini Apps का निजता नोटिस लागू नहीं होता है. साथ ही, आपके Opal के डेटा को Google की निजता नीति के मुताबिक़ प्रोसेस किया जाता है. इसमें आपके दिए गए सुझाव/शिकायत/राय भी शामिल हैं.
डेटा को कैसे स्टोर किया जाता है
Google Labs के Gems , उनसे की गई आपकी बातचीत, और उनमें अपलोड किया गया मीडिया (ऑडियो, इमेज, दस्तावेज़) आपके Google Drive में “Opal” फ़ोल्डर में सेव किया जाता है.
अपने डेटा को कंट्रोल और मैनेज करने का तरीक़ा, इसमें Google Labs से Gems को मिटाने का तरीक़ा भी शामिल है
Google Labs से Gems को मिटाने के लिए, Gemini के वेब ऐप्लिकेशन में Gems मैनेजर पर जाएँ. इसके अलावा, Google Drive में मौजूद “Opal” फ़ोल्डर में जाकर भी Gems मिटाए जा सकते हैं. Gems को मिटाने पर, Google Labs के Gems से जुड़ी बातचीत का इतिहास भी मिटा दिया जाएगा.
दूसरे एआई प्लैटफ़ॉर्म से इंपोर्ट किया गया डेटा
किसी दूसरे एआई प्लैटफ़ॉर्म से मेमोरी या चैट इंपोर्ट करने पर, मेरा डेटा कैसे मैनेज किया जाएगा?दूसरे एआई प्लैटफ़ॉर्म से इंपोर्ट किया गया आपका डेटा (मेमोरी और चैट) Gemini Apps में की गई आपकी गतिविधि में सेव हो जाता है. इस डेटा का इस्तेमाल, Gemini Apps में की गई आपकी गतिविधि के डेटा की तरह ही किया जाता है. यह हमारी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए भी इस्तेमाल होता है, जिसमें जनरेटिव एआई मॉडल को ट्रेनिंग देना शामिल है. साथ ही, इसका इस्तेमाल Google, हमारे उपयोगकर्ताओं, और अन्य लोगों को सुरक्षित रखने के लिए भी किया जाता है. आपके पास, अपनी गतिविधि को मैनेज करने या उसे मिटाने का विकल्प हमेशा होता है. Gemini Apps में की गई गतिविधि का डेटा मिटाने और उसे मैनेज करने का तरीक़ा जानें.
आपके पास इंपोर्ट की गई किसी भी चैट को मिटाने का विकल्प हमेशा होता है. इसके अलावा, Gemini Apps में इंपोर्ट की गई किसी .zip फ़ाइल से जुड़ी सभी चैट एक साथ भी मिटाई जा सकती हैं.
नोटबुक
Gemini में नोटबुक का इस्तेमाल करने पर, मेरे डेटा का क्या होगा?Gemini में नोटबुक के साथ की गई चैट, गतिविधि सेव करके रखने की सेटिंग के मुताबिक़ सेव हो जाती हैं. साथ ही, इनका इस्तेमाल Gemini Apps के निजता नोटिस में बताए गए तरीक़े से किया जाता है. इस डेटा का इस्तेमाल, Gemini को बेहतर बनाने के लिए भी किया जाता है. जैसे, समीक्षा करने वाले व्यक्तियों की मदद से Gemini को ट्रेनिंग देना. Gemini में मौजूद अपनी नोटबुक में, सोर्स के तौर पर जोड़ी गई फ़ाइलों का इस्तेमाल, हमारे जनरेटिव एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए सीधे तौर पर नहीं किया जाता.
अवतार
Gemini Apps में अपना अवतार बनाने पर मेरे डेटा का क्या होगा?अवतार बनाने के लिए, आपको अपनी आवाज़ और चेहरे की रिकॉर्डिंग करनी होगी. Google इस डेटा का इस्तेमाल, Gemini Apps जैसी Google की ख़ास सेवाओं पर आपके अवतार का इस्तेमाल करके एआई कॉन्टेंट जनरेट करने के लिए करता है. साथ ही, इसका इस्तेमाल Google, हमारे उपयोगकर्ताओं, और अन्य लोगों को सुरक्षित रखने के लिए भी करता है.
डेटा को कैसे स्टोर ��िया जाता है
रिकॉर्ड किया गया आपका डेटा, आपके Google खाते में सुरक्षित तरीके़ से सेव किया जाता है. अगर आपने तीन सालों तक रिकॉर्ड किए गए अपने डेटा का इस्तेमाल या उसे ऐक्सेस नहीं किया, तो Google उस डेटा को अपने-आप मिटा देगा.
अपने डेटा को कंट्रोल और मैनेज करने का तरीक़ा
रिकॉर्डिंग पर आपका कंट्रोल होता है. अपने Google खाते के डेटा और निजता टैब में जाकर, इन्हें कभी भी मिटाया जा सकता है. Gemini की सेटिंग में जाकर भी, डेटा मिटाने का विकल्प देखा जा सकता है.
आपका डेटा कैसे इस्तेमाल किया जाता है
हम अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने वाले जनरेटिव एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए, आपकी रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल नहीं करते हैं. हालांकि, गलत इस्तेमाल या नुकसान को रोकने के लिए, हम इस डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
अहम जानकारी: यह सेटिंग, YouTube पर उपलब्ध उस सेटिंग से अलग है जो आपके YouTube चैनल (अगर आपके पास कोई चैनल है) में सेव किए गए अवतार के डेटा के लिए उपलब्ध है. किसी एक सेटिंग से डेटा मिटाने का असर दूसरी सेटिंग पर नहीं पड़ता.
सावधानी बरतें और अपना अवतार सिर्फ़ भरोसेमंद लोगों के साथ शेयर करें. किसी दूसरे Google उपयोगकर्ता के साथ अपना अवतार शेयर करने पर, वह आपकी आवाज़ और/या आपसे मिलते-जुलते चेहरे वाला एआई कॉन्टेंट बना पाएगा. आपके अवतार का इस्तेमाल करके वह जो कॉन्टेंट जनरेट करेगा उस पर आपका कंट्रोल नहीं होगा.
आपके पास इस अनुमति को किसी भी समय वापस लेने का विकल्प होता है. ऐसा करने पर, वह उपयोगकर्ता आपके अवतार का इस्तेमाल करके और एआई कॉन्टेंट नहीं बना पाएगा. हालाँकि, उसने जो कॉन्टेंट पहले ही बना लिया है उसे नहीं मिटाया जाएगा.
अपना अवतार किसी दूसरे व्यक्ति से शेयर करने पर उसके पास आपके चेहरे की ओरिजनल रिकॉर्डिंग का ऐक्सेस नहीं होगा. वह उसमें बदलाव नहीं कर पाएगा और न ही उसे मिटा पाएगा.
Canvas
Canvas के वेब ऐप्लिकेशन से इंटरैक्ट करने पर, मेरे डेटा के साथ क्या होता है?यूज़र के बनाए हुए Canvas ऐप्लिकेशन से इंटरैक्ट करने पर, उस ऐप्लिकेशन को बनाने वाले क्रिएटर आपके दिए हुए हर डेटा को देख सकते हैं.
डेटा कैसे स्टोर किया जाता है
Google यह सुविधा देता है कि Canvas पर बने ऐप्लिकेशन से जुड़ा उपयोगकर्ता डेटा, Firebase में स्टोर किया जाए. ऐप्लिकेशन क्रिएटर इस ऑप्शन को चुन सकते हैं. हालाँकि, वे आपके इंटरैक्शन से जुड़े डेटा को किसी दूसरी जगह पर भी स्टोर कर सकते हैं. साथ ही, क्रिएटर के पास यह विकल्प भी होता है कि वे डेटा को स्टोर ही न करें.
अपने डेटा को कंट्रोल और मैनेज करने का तरीक़ा
सावधानी बरतें और सिर्फ़ भरोसेमंद ऐप्लिकेशन का ही इस्तेमाल करें. अगर आपने एक बार किसी Canvas ऐप्लिकेशन पर कोई डेटा शेयर कर दिया, तो इसे मिटाया नहीं जा सकता है. इसे मिटाने का विकल्प सिर्फ़ ऐप्लिकेशन क्रिएटर के पास होता है.
macOS पर Gemini
macOS के लिए उपलब्ध Gemini पर, 'किसी ओपन विंडो में बोलकर शब्द लिखने की सुविधा' का इस्तेमाल करने पर क्या होता है?सेवा की शर्तें
Gemini Apps के इस्तेमाल पर कौनसी शर्तें लागू होती हैं?Gemini Apps पर, Google की सेवा की शर्तें और जनरेटिव एआई के इस्तेमाल से जुड़ी पाबंदियों की नीति लागू होती है.
अगर आप कोरिया में मौजूद उपभोक्ता हैं, तो आप इस बात से भी सहमत हैं कि Gemini Apps का इस्तेमाल करने पर, कोरिया में जगह की जानकारी के बारे में सेवा की शर्तें भी लागू होंगी.