YouTube Create: वीडियो एडिटर

1.96 लाख समीक्षाएं
कॉन्टेंट रेटिंग
किशोर
1 क॰+
डाउनलोड
कॉन्टेंट रेटिंग
किशोर
विविधतापूर्ण सामग्री: स्वविवेक का उपयोग करें
ज़्यादा जानें
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज

इस ऐप्लिकेशन के बारे में जानकारी

YouTube Create का इस्तेमाल करके अपने वीडियो और बेहतर बनाएं. यह वीडियो एडिट करने और बनाने के लिए, YouTube का आधिकारिक ऐप्लिकेशन है. दर्शकों को बांधे रखने वाले शानदार वीडियो आसानी से बनाने के लिए, फ़िल्टर और इफ़ेक्ट, म्यूज़िक, वॉइसओवर, अपने-आप जनरेट होने वाले सबटाइटल वगैरह जोड़ें. आपको इन कामों के लिए, कोई जटिल एडिटिंग टूल इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं है.

एडिटिंग के सभी ज़रूरी टूल पाएं
● एक ही जगह पर वीडियो, फ़ोटो, और ऑडियो को आसानी से जोड़ें
● वीडियो क्लिप काटें, ट्रिम करें, और क्रॉप करें
● अपनी क्लिप आसानी से आपस में जोड़ने के लिए, 40 से ज़्यादा ट्रांज़िशन में से कोई भी ट्रांज़िशन चुनें
● वीडियो की रफ़्तार घटाएं या बढ़ाएं

बेहतरीन टूल की मदद से एडिटिंग प्रोसेस को आसान बनाएं
● Edit with AI टूल का इस्तेमाल करके, किसी फ़ुटेज से अच्छी क्वालिटी वाला अपना पहला ड्राफ़्ट तैयार करें*
● सिर्फ़ एक टैप से अपने वीडियो में, अपने-आप जनरेट होने वाले कैप्शन या सबटाइटल जोड़ें. यह सुविधा कुछ ही भाषाओं के लिए उपलब्ध है
● ऐप्लिकेशन में पहले से मौजूद हमारे कस्टम टेंप्लेट का इस्तेमाल करके, अपने फ़ुटेज को क्रम से लगाएं
● कटआउट या क्रोमा जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करके, वीडियो का बैकग्राउंड हटाएं

म्यूज़िक और अच्छी क्वालिटी के ऑडियो का इस्तेमाल करके, अपने वीडियो में चार चांद लगाएं
● YouTube Shorts की म्यूज़िक लाइब्रेरी में मौजूद हज़ारों ट्रेंडिंग और रॉयल्टी-फ़्री गानों के साथ-साथ साउंड इफ़ेक्ट इस्तेमाल करें और अपने वीडियो में जान फूंकें
● बीट मैचिंग टूल की मदद से, अपने साउंडट्रैक की बीट पहचानें और अपनी वीडियो क्लिप को म्यूज़िक के साथ सिंक करें
● सीधे ऐप्लिकेशन में ही वॉइसओवर रिकॉर्ड करके वीडियो में अपनी आवाज़ जोड़ें
● ऑडियो क्लीनअप टूल की मदद से, ध्यान भटकाने वाला बैकग्राउंड का शोर आसानी से हटाएं

एआई की मदद से नई-नई चीज़ें बनाएं
● प्रॉम्प्ट और रेफ़रंस इमेज से नए वीडियो बनाएं*
● प्रॉम्प्ट और रेफ़रंस इमेज से नई इमेज जनरेट करें*
● एआई वीडियो रीमिक्स करें और इनमें अपनी छाप छोड़ें*

फ़िल्टर और इफ़ेक्ट इस्तेमाल करके सबसे अलग दिखें
● रंगों को गहरा या फीका करके, रोशनी, एक्सपोज़र, रंगत वगैरह को अडजस्ट करके अपने वीडियो को नया लुक दें
● कस्टम फ़िल्टर की मदद से वीडियो को अपने मूड के मुताबिक बनाएं
● वीडियो को आकर्षक बनाने के लिए, 60 से ज़्यादा इफ़ेक्ट में से कोई भी इफ़ेक्ट चुनें

यूनीक स्टिकर और फ़ॉन्ट इस्तेमाल करके, अपनी क्रिएटिविटी को निखारें
● सैकड़ों फ़ॉन्ट और ऐनिमेशन वाले टेक्स्ट इफ़ेक्ट से वीडियो में अपनी क्रिएटिविटी का तड़का लगाएं
● अपनी स्टाइल के हिसाब से लाइब्रेरी में से स्टिकर, GIF, और इमोजी चुनें

अलग-अलग फ़ॉर्मैट में वीडियो बनाकर शेयर करें
● अपने वीडियो को अलग-अलग फ़ॉर्मैट में शेयर करने के लिए, इनका साइज़ बदलें. इन्हें पोर्ट्रेट, लैंडस्केप, और स्क्वेयर जैसे अलग-अलग आसपेक्ट रेशियो (लंबाई-चौड़ाई का अनुपात) वाले वीडियो में बदलें
● 4K रिज़ॉल्यूशन और 60 एफ़पीएस तक के फ़्रेम रेट वाले बेहतरीन क्वालिटी के वीडियो एक्सपोर्ट करें
● सीधे अपने YouTube चैनल पर आसानी से वीडियो अपलोड करें और दर्शकों को अपनी क्रिएटिविटी से रूबरू कराएं

*यह सुविधा चुनिंदा देशों में ही उपलब्ध है
YouTube का आधिकारिक वीडियो मेकर. म्यूज़िक, कैप्शन, फ़िल्टर वगैरह जोड़ें.
पिछली बार अपडेट होने की तारीख
28 अक्टू॰ 2026

डेटा की सुरक्षा

डेटा सुरक्षा के लिहाज़ से यह जानना बेहद अहम है कि डेवलपर, आपका डेटा कैसे इकट्ठा और शेयर करते हैं. डेटा को निजी और सुरक्षित रखने के अलग-अलग तरीके हो सकते हैं. ये आपकी जगह, उम्र, और ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल के हिसाब से तय किए जाते हैं. यह जानकारी डेवलपर से मिली है और वह समय-समय पर इसमें अपडेट भी कर सकता है.
  • तीसरे पक्षों के साथ कोई डेटा शेयर नहीं किया जाता
    डेवलपर किस तरह से आपका डेटा शेयर करते हैं, इस बारे में ज़्यादा जानें
  • यह ऐप्लिकेशन, इस तरह का डेटा इकट्ठा कर सकता है
    निजी जानकारी, ऐप्लिकेशन में की गई गतिविधि, और 2 अन्य
  • डेटा को एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करके, ट्रांसफ़र किया जाता है
  • आपके पास डेटा को मिटाने के लिए अनुरोध करने का विकल्प होता है

रेटिंग और समीक्षाएं

1.93 लाख समीक्षाएं
Shivendra Kushwaha
4 अक्टूबर 2026
यह केवल 10 सेकंड का वीडियो ही बना पाता है इसको तो बढ़कर 1 मिनट कर दिया जाए शॉर्ट वीडियो के लिए और लांग वीडियो क्यों नहीं बन पाता है यह भी बनाए तो अच्छा रहेगा
65 लोगों को यह समीक्षा काम की लगी
क्या इस जानकारी से आपको मदद मिली?
MD ASLAM
19 अक्टूबर 2026
ऐसे तो बेहतर ऐप है लेकिन इसमें जैसा इमेज देता है वैसा वीडियो नहीं जनरेट करता है क्वालिटी घटा देता है सिर्फ इसे ठीक कर दे तो एप्प दुनिया का सबसे बेहतरीन एप्प हो सकता है
14 लोगों को यह समीक्षा काम की लगी
क्या इस जानकारी से आपको मदद मिली?
Khatoon
31 अगस्त 2026
यह बहुत अच्छा है भाई मुझे बहुत अच्छा लगा मेरे लिए बेस्ट है यूट्यूब वीडियो एडिट करने के लिए भी बेस्ट है यहां पर किया है वीडियो फ्री में भी बन जाता है 💖💖💖🌹🌹🌹
69 लोगों को यह समीक्षा काम की लगी
क्या इस जानकारी से आपको मदद मिली?

इसमें नया क्या है

YouTube Create, Android 8.0 या इसके बाद के वर्शन वाले उन फ़ोन के लिए उपलब्ध है जिनमें कम से कम 4 जीबी रैम है. हम समय के साथ YouTube Create में नई सुविधाएं जोड़कर, इसे और भी बेहतर बनाते रहेंगे.
कॉन्टेंट रेटिंग
किशोर
विविधतापूर्ण सामग्री: स्वविवेक का उपयोग करें
ज़्यादा जानें

ऐप्लिकेशन से जुड़ी सहायता

डेवलपर के बारे में
Google LLC
support@google.com
1600 Amphitheatre Pkwy Mountain View, CA 94043 United States
+1 650-253-0000

Google LLC के और ऐप्लिकेशन

मिलते-जुलते ऐप्लिकेशन